Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

वृक्षारोपण से ही पर्यावरण संतुलन है संभव- डॉ मानिकचंद पांडे

Published on: 09-07-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना की ओर से “एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम के तहत 9 जुलाई 2025 को वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान स्थानीय लोगों एवं छात्र-छात्राओं को कई तरह के पौधे वितरित किए गए। विश्वविद्यालय परिसर में चारों तरफ काफी संख्या में पौधे लगाए गए इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ मानिकचंद पांडे ने लोगों को वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान परिवेश को देखते हुए वृक्षारोपण अति आवश्यक है। वृक्षारोपण से ही हम पर्यावरण संतुलन को बनाए रख सकते हैं।

संस्था की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ अपर्णा त्रिपाठी ने भी वृक्षारोपण के महत्व को रेखांकित करते हुए इसे सभी के लिए अनिवार्य बताया। कार्यक्रम का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम के कार्यक्रम अधिकारी डॉ छोटेलाल प्रसाद ने किया।

इस दौरान कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अजय लक्ष्मी ने भी पौधारोपण किया। इस मौके पर डॉ मृत्युंजय कुमार पांडे, मनीष, अभिषेक सिंह, रितु, प्रिया, छबिलाल शर्मा ,अम्बरीष, रविकांत कुशवाहा , सविता, वर्षा, रामदुलारे, अनिता, विनोद आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ छोटेलाल प्रसाद ने किया

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel