Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सम्पन्न हुआ परीक्षा फल वितरण समारोह

Published on: 30-03-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

शक्तिनगर(सोनभद्र)। विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शक्तिनगर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर परीक्षा फल वितरण समारोह सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती प्रतिमा पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन तथा वंदना के साथ हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनसीएल में महाप्रबंधक आर के अवस्थी ने इस अवसर पर भारतीय नव वर्ष की बधाई देते हुए भैया बहनों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने शक्तिनगर क्षेत्र में शिक्षा के अच्छे अवसरों की उपलब्धता की भी चर्चा की।

संभाग निरीक्षक गोपाल तिवारी ने विभिन्न शिक्षण पद्धतियों के द्वारा समग्र विकास को स्पष्ट किया ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एनटीपीसी में अपर महाप्रबंधक डी सी गुप्ता जी ने किया। विद्यालय की गृह परीक्षा का परिणाम 98 प्रतिशत रहा।

भैया आदित्य कुमार ने विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर क्रमशः भैया हर्षित मौर्या एवं उत्कर्ष मौर्या रहे। इस अवसर पर नृत्य, गायन, वादन, रंगोली, राखी आदि प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त भैया बहनों को भी सम्मानित किया गया।

विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों के लिए आचार्य उमापति त्रिपाठी, शैलेंद्र श्रीवास्तव, अरविंद मौर्या एवं आचार्या अंजना जैन को भी सम्मानित किया गया। अतिथि परिचय विद्यालय के प्रधानाचार्य नरेंद्रभूषण शुक्ल, कार्यक्रम का संचालन उमापति एवं परीक्षा परिणाम प्रतिवेदन वेद प्रकाश द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में एनटीपीसी में डीजीएम जय प्रकाश गोपाल तिवारी, सुजीत कुमार, खुशहाल सिंह, महिपाल वर्मा, श्रीमती अपर्णा त्रिपाठी, उदय नारायण त्रिपाठी, के के पुरवार, सुरेंद्र सोनी, मनोजधर द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। विद्यालय के नए सत्र की कक्षाएं 3 अप्रैल को प्रातः 7:30 बजे से प्रारंभ होंगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel