Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

आबकारी विभाग ने दस पर सुसंगत धाराओं में की कार्यवाही

Published on: 24-10-2024

आबकारी ने पकड़ी 190 ली अवैध कच्ची शराब

रायबरेली। दीपावली आदि त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर एवं पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण , बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी रवीन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक सदर द्वारा थाना गुरुबक्शगंज के अन्तर्गत ग्राम आशाराम का पुरवा, घाटमपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने/बेचने के अड्डों पर दबिश की कार्यवाही की गई।

आबकारी निरीक्षक महराजगंज द्वारा ग्राम इन्दू खेड़ा में दबिश दी गई तथा मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया। आबकारी निरीक्षक डलमऊ द्वारा ग्राम बेहिखोर, मदरसा का पुरवा में गदागंज पुलिस के साथ दबिश की कार्यवाही की गई साथ ही मदिरा दुकानों का निरीक्षण एवं रोड़ चेकिंग भी की गई।

जनपद में प्रवर्तन कार्य के दौरान लगभग 190 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई तथा मौके पर लगभग 1000 किग्रा लहन नष्ट किया गया। दस अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किया गया। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel