Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की मनमानी, मरीजों को लिखीं महंगी जांच और दवाएं

Published on: 19-09-2025
  • सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, डॉक्टरों की मनमानी से मरीज परेशान
  • जन औषधि केंद्र पर मानक विपरीत महंगी जेनेरिक दवाएं, डॉक्टरों की मिलीभगत उजागर
  • महिला रोगियों को लिखे प्राइवेट अल्ट्रासाउंड और खून जांच, गरीब मरीजों पर बोझ

रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक “सेवा पखवाड़ा” चलाया जा रहा है। इस दौरान महिला स्वास्थ्य एवं नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर देने का संकल्प है लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट दिख रही है। शुक्रवार को सीएचसी खीरों और आसपास के हेल्थ कैंप सेंटर पर डॉक्टरों की मनमानी साफ झलकी।

इलाज के लिए आने वाली महिला रोगियों को जहां बाहर की पैथोलॉजी से खून जांच और महंगे अल्ट्रासाउंड कराने के लिए लिखा गया, वहीं जन औषधि केंद्र से भी मानक के विपरीत रखी गई प्राइवेट कंपनियों की महंगी जेनेरिक दवाएं खरीदने को मजबूर किया गया।

मरीजों की जेब पर भारी पड़ी जांच और दवाएं

अजीतपुर से इलाज कराने आई महिला को डॉक्टर ने बाहर से खून जांच कराने के लिए लिखा। सेनी की एक महिला को डॉ. राहुल घोष ने लीवर और आयरन टॉनिक लिख दिया, जिसके लिए उसे ढाई सौ रुपये खर्च करने पड़े। भीतरगांव की महिला रोगी को मल्टीविटामिन और लीवर सिरप लिखे गए जिनकी कीमत 270 रुपये रही।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जन औषधि केंद्र का उद्देश्य मरीजों को सस्ती दवा उपलब्ध कराना है लेकिन डॉक्टरों और दवा विक्रेताओं की मिलीभगत से यहां लगातार महंगी जेनेरिक दवाएं बेची जा रही हैं।

समय से नहीं पहुंचे डॉक्टर

सेवा पखवाड़ा में नियुक्त कई डॉक्टर ड्यूटी स्थल पर सुबह 8 बजे समय से नहीं पहुंचे और निर्धारित समय से पहले ही लौट गए।

डॉ. अर्चिता वर्मा खानपुर खुष्टी उपकेंद्र से दोपहर 1 बजे चली गईं।

डॉ. निधि गौतम टिकवामऊ उपकेंद्र से 1 बजे ही निकल गईं।

अधीक्षक डॉ. भावेश सिंह और डॉ. इति चौधरी ने भी राजकीय महिला चिकित्सालय पाहो में पूरे समय तक ड्यूटी नहीं दी।

डॉ. राहुल घोष पर सबसे गंभीर आरोप

मरीजों को बाहर से जांच लिखने और जन औषधि केंद्र से महंगी दवाएं दिलाने में सबसे ज्यादा नाम डॉ. राहुल घोष का सामने आ रहा है। मरीजों का कहना है कि वह नियमों को ताक पर रखकर काम करते हैं और खुलेआम कहते हैं – “ज्यादा से ज्यादा मेरा ट्रांसफर होगा।”

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि जन औषधि केंद्र में मानक के विपरीत रखी गई दवाओं को हटाने के लिए कई बार शिकायत की गई लेकिन सीएचसी अधीक्षक ने कोई कार्रवाई नहीं की। मामले की शिकायत सीएमओ तक भी पहुंची है, बावजूद इसके व्यवस्था जस की तस बनी हुई है।

यह खबर सीधे तौर पर दिखाती है कि सेवा पखवाड़ा जैसे महत्वपूर्ण अभियान को स्थानीय स्तर पर किस तरह से मजाक बना दिया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel