Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

तहसीलदार व नायब तहसीलदार को नम आंखों से दी विदाई

Published on: 13-01-2025

महराजगंज, रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर द्वारा महराजगंज तहसील में तैनात तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव व नायब तहसीलदार सैफुद्दीन अली का स्थानांतरण जिले की दूसरी तहसील में किए जाने पर तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी सचिन यादव की अध्यक्षता में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित राजस्व कर्मचारी व अधिकारियों ने अपने दोनों अधिकारियों को भावभीनी बिदाई दी।

बताते चले कि, महराजगंज तहसील के तहसीलदार के पद पर लगभग 06 माह बीत जाने के बाद तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव व नायब तहसीलदार सैफुद्दीन अली का स्थानांतरण जिले की दूसरी तहसील में कर दिया गया है।

तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव की कार्यशैली से अधिवक्ता तथा पत्रकार व जनप्रतिनिधियों के साथ अच्छे व्यवहार व सामंजस्य बनाकर काम करने के चलते हमेशा तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव निष्पक्ष कार्य प्रणाली के लिए जाने जाते हैं। जैसे ही तहसील परिसर में स्थानांतरण की सूचना मिली वैसे ही राजस्व कर्मचारियों द्वारा आनन-फानन तहसील सभागार में एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

जिसकी अध्यक्षता उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने की तो वहीं हल्का लेखपाल राजस्व निरीक्षकों ने अंग वस्त्र भेंट कर व फूल माला पहनाकर विदाई दी, तो वही मौजूद उपजिलाधिकारी सचिन यादव ने उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, बहुत कम समय में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव के साथ रहकर देखा है कि, वह अधिवक्ताओं से तालमेल बनाकर कार्य करने की जो क्षमता तहसीलदार महराजगंज ने की थी वह अद्भुत थी और मैं कहना चाहता हूं कि, जिस तहसील में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव का स्थानांतरण हुआ है वहां के भी अधिकारी व अधिवक्ता हितों को ध्यान में रखते हुए आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहेंगे यही मेरी शुभकामनाएं है।

इस मौके पर राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार दीक्षित, आबिद अली, लेखपाल संघ अध्यक्ष दर्शिता श्रीवास्तव, प्रिया सिंह, विपिन मौर्या, राजीव मिश्रा, अमित शुक्ला, राजेंद्र भारती, राजेश कुशवाहा, पूर्ति निरीक्षक अमित सिंह यादव, पूर्ति निरीक्षक अविनाश चंद्र पांडे, आशु पांडेय सहित अनेक अधिवक्ता व राजस्व कर्मचारी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel