• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Sunday, July 13, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ मंडल लखनऊ

किसान मेला एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

by सद्दीक खान
December 15, 2024
in लखनऊ
0
किसान मेला एवं संगोष्ठी का हुआ आयोजन

शकील अहमद

लखनऊ। इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के द्वारा इफको (भारत सरकार का उपक्रम) के सहयोग से दिनांक 14 दिसम्बर, 2024 को इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के युवा किसान विद्यापीठ, कृषि प्रक्षेत्र, बिजनौर, चन्द्रावल रोड, विकास खण्ड-सरोजनीनगर, लखनऊ में एक वृहद् किसान मेला एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस किसान मेला एवं संगोष्ठी का उद्घाटन इण्डिया लिटरेसी बोर्ड एवं यू.पी. रेरा के चेयरमैन श्री संजय आर. भूसरेड्डी, आई.ए.एस. (से.नि.) एवं इफको के राज्य विपणन प्रबन्धक, अभिमन्यु राय के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर भूसरेड्डी एवं अभिमन्यु राय के द्वारा संयुक्त रूप से दो प्रगतिशील किसानों को शाॅल, स्मृति-चिन्ह एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

ग्राम-गढ़ी, मोहनलालगंज, लखनऊ के निवासी कृषक सुमित कुमार पुत्र बुद्धिलाल को डेयरी फार्मिंग, सोलर पम्प, आधुनिक तकनीक गेहूँ व धान की खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया गया। इसी प्रकार जितेन्द्र कुमार पुत्र कालेष्वर ग्राम-लोनहा,सरोजनीनगर, लखनऊ को जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट, नाॅडेप कम्पोस्ट, वैज्ञानिक विधि से खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

किसान मेले में कृषि क्षेत्र पर आधारित 20 स्टाल लगाये गये, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया। मेसर्स सिरी सीड्स प्रा.लि., मेसर्स पी.सी.एल. एग्रो लाइफ प्रा.लि., मेसर्स आई.पी.एल. बायोलाॅजिकल लि., मेसर्स पारस पेस्टीसाइड्स प्रा.लि., मेसर्स नूजीवीडू सीड्स प्रा.लि., मेसर्स के.लिंग जैविका एग्री प्रोडक्ट कम्पनी, मेसर्स नवज्योति किसान प्रोड्यूसर क.लि., केन्द्रीय औषधीय एवं संगंध पौध संस्थान, उद्यान विभाग, उ.प्र., पशुपालन विभाग, उ.प्र., कृषि विभाग, उत्तर प्रदेश, मत्स्य विभाग, उ.प्र., भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, मेसर्स बलरामपुर चीनी मिल्स लि., मेसर्स महाकालेष्वर इन्टर प्राइजेज, निराला हर्बल बायो एनर्जी प्रोड्यूसर कम्पनी, मेसर्स इरादा फार्मर प्रोड्यूसर कम्पनी लि., जन शिक्षण संस्थान, लखनऊ, इफको इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के अध्यक्ष श्री संजय आर. भूसरेड्डी के द्वारा अपने उदबोधन में बताया गया कि इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के द्वारा दो कृषि प्रक्षेत्र क्रमशः ग्राम बिजनौर एवं नीवां, तहसील सरोजनी नगर, जनपद-लखनऊ में संचालित किया जा रहा है।

इन कृषि प्रक्षेत्रों पर कृषि कार्य के साथ-साथ समय-समय पर कृृषकों हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी कड़ी में संस्था के युवा किसान विद्यापीठ, कृषि प्रक्षेत्र, बिजनौर में एक वृहद किसान मेले एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 300 किसानों के द्वारा प्रतिभाग किया गया।

भूसरेड्डी ने बताया कि इस किसान मेला एवं संगोष्ठी में कृषि की आधुनिकतम तकनीकों के प्रयोग, पर्यावरण संवेदनषीलता, जल-प्रबन्धन, उर्वरक एवं कीटनाशक का सन्तुलित प्रयोग, कृषि उपकरणों, कृषकों हेतु केन्द्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाएँ आदि विभिन्न कृषि आयामों के प्रति कृषकों में जागरूकता विकास कर उनकी आय में वृद्धि सुनिश्चित करने हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के साथ-साथ निजी क्षेत्र की संस्थाओं द्वारा स्टाल लगाये गये।

इफको के राज्य विपणन प्रबन्धक, अभिमन्यु राय के द्वारा बताया गया कि इफको कृषि क्षेत्र की एक अति प्रतिष्ठित सरकारी संस्था है, जो कि किसानों को उर्वरक सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ कृषि के आधुनिक तकनीकों एवं ड्रोन आदि के प्रयोग से सम्बन्धित प्रशिक्षण प्रदान करता है। अभिमन्यु राय ने बताया कि इफको के द्वारा इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के साथ बहुत पुराना सम्बन्ध एवं समन्वय है और दोनों संस्थाएँ एक साथ मिलकर कृषि के क्षेत्र में लम्बे समय से काम कर रही हैं और किसानों को आधुनिक तकनीक, जानकारी एवं प्रशिक्षण आदि उपलब्ध करा रही हैं।

इस आयोजन में स्टाल लगाने वाले विभिन्न सरकारी विभागों एवं निजी क्षेत्रों की संस्थाओं के अधिकारियों/प्रतिनिधियों ने वार्ता के दौरान बताया कि उनके स्टाल पर काफी बड़ी संख्या में किसानों ने आकर समुचित जानकारी प्राप्त किया और कृषि क्षेत्र से जुड़े हुए आधुनिक तकनीकों एवं उपकरणों से लाभान्वित हुए।

संगोष्ठी में तेज बहादुर सिंह, जिला कृषि अधिकारी, लखनऊ द्वारा विस्तार से रबी प्रबन्धन के बारे में बताया। कृषि विभाग के सलाहकार सुरेश कुमार राजपूत द्वारा प्राकृतिक खेती/जैविक खेती की आवश्यकता एवं लाभ के बारे में बताया गया और डाॅ. राम सुरेश शर्मा, प्रधान वैज्ञानिक, सीमैप द्वारा औषधीय पौधों की खेती के विषय में बताया।

प्रवीन कुमार, मुख्य गन्ना प्रबन्धक, बलरामपुर चीनी मिल्स लिमिटेड द्वारा गन्ने की खेती, सम्भावनाएँ एवं लाभ विषय पर व्याख्यान दिया गया और उपस्थित किसानों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए किसानों ने वार्ता में बताया कि मेला प्रदर्शनी के विभिन्न स्टालोें पर प्राप्त होने वाली सूचनाएँ उनके लिए बहुत उपयोगी हैं और साथ ही उन्होंने बताया कि संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं के द्वारा बहुत उपयोगी जानकारी प्रदान की गयी है।

इस किसान मेला एवं संगोष्ठी के आयोजन में केन्द्रीय भूमिका इण्डिया लिटरेसी बोर्ड की निदेशक सुश्री सन्ध्या तिवारी, आई.ए.एस. (से.नि.) की रही। उनके कुशल प्रबन्धन एवं निर्देशन में समस्त कार्यक्रमों को मूर्तरूप प्रदान किया गया। इस आयोजन में इण्डिया लिटरेसी बोर्ड के सलाहकार प्रवीन टण्डन एवं उनकी टीम तथा बिजनौर व नीवां कृषि प्रक्षेत्रों के कार्मिकों का सहयोग सराहनीय रहा।

Share

Related Posts

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
लखनऊ

समर कैंप में बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

June 5, 2025
शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप
लखनऊ

शिक्षा, संस्कार और सृजन का संगम बना उच्च प्राथमिक विद्यालय माती का समर कैंप

May 31, 2025
ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग
लखनऊ

ट्रांसपोर्ट नगर में कुछ ट्रक मालिकों की सड़क ही पर्मानेंट पार्किंग

May 27, 2025
अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद
लखनऊ

अपने प्रिय लेखपाल के पुनः स्थानांतरित होकर आने पर ग्रामीण हुए गदगद

May 24, 2025
सचिवों की मांग जायज, सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता :- सावित्री मनोज मंडावी
लखनऊ

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

April 12, 2025
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण
लखनऊ

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

April 9, 2025
Next Post
रामदेव पासी की हत्या के दोषी पुलिस कर्मियों पर दर्ज हो मुकदमा – श्यामलाल पाल

रामदेव पासी की हत्या के दोषी पुलिस कर्मियों पर दर्ज हो मुकदमा - श्यामलाल पाल

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

इकाना स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैण्ड का मैच देखेंगे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद –अभिषेक गुप्ता

October 28, 2023

शिवि उपाध्याय को मिला नगर पालिका का अतिरिक्त प्रभार,

July 31, 2024

पर्वाधिराज पर्युषण दशलक्षण महापर्व के नौवें दिन ‘ उत्तम आकिंचन धर्म ‘ की पूजा आराधना की गई

September 27, 2023

नशामुक, मासांहारमुक्त और चरित्रवान जीवन जीते हुए करे मा और गुरुवर जी कि साधना-तहसील उपाध्यक्ष रामसिंह कुशवाहा

September 17, 2023

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया : बाल मजदूर 4 बच्चों को कराया गया मुक्त
  • JAMSHEDPUR : पूर्व मंत्री ददई दूबे को बन्ना गुप्ता ने दी श्रद्धांजलि
  • JAMSHEDPUR : उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार एवं सिविल डिफेंस की समीक्षा बैठक आयोजित
  • JAMSHEDPUR : नोडल पदाधिकारियों ने पंचायत/ वार्ड का भ्रमण कर विकास कार्यों के क्रियान्वयन का लिया जायजा

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया : बाल मजदूर 4 बच्चों को कराया गया मुक्त

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
5619
2427179
Total Visitors
413
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.