Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

खूंटा गाड़ने को लेकर दो पक्षों मे मारपीट, तीन घायल, चार पर मुकदमा दर्ज

Published on: 22-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के बबूरिहा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में जमीनी विवाद हुआ दरवाजे के सहन में खूंटा गाड़ने को लेकर एक महिला को गांव के ही लगभग चार लोगों ने गाली गलौज कर लाठी डंडों से जमकर मारा पीटा तथा जान से मारने की ऐलानियां धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। तो वही वादिनी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

जिसमें महिला सहित तीन लोगों को भी गंभीर चोटे आई हैं। बताते चलें कि, कोतवाली क्षेत्र के बबूरिहा मजरे बावन बुजुर्ग बल्ला गांव निवासी भगाना पत्नी सुखराम उम्र 52 वर्ष को गांव के ही दबंग प्रतिपक्षीगण रामलाल पुत्र स्वर्गीय विश्राम, व रामलाल की पत्नी, राम प्रकाश पुत्र स्वर्गीय विश्राम, रामकिशन उर्फ गणेशी आए और दरवाजे की सहन पर खूंटा गाड़ने को लेकर विवाद करने लगे जिसमें आरोपी पक्ष के लोग एक राय होकर वादिनी समेत वादिनी की पुत्री श्रीमती और रागिनी को लाठी डंडों से मारा पीटा तथा पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करने पर जान से मारने की ऐलानियां धमकी दी।

घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए पुलिस ने मामले में मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा सभी घायलों को सी.एच.सी महराजगंज भेज कर मेडिकल मुयना कराया गया है।

मामले में कोतवाली प्रभारी जगदीश यादव का कहना है कि, जमीनी विवाद को लेकर सुबह झगड़ा हुआ था चोटहिल की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel