• Home
  • Privacy Policy
  • Rules & Regulations
Wednesday, July 16, 2025
मानवाधिकार मीडिया
  • Login
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result
Home प्रमुख समाचार

शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई

by Manindar Manish
June 17, 2025
in प्रमुख समाचार
0

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने की मुलाकात

शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में कुल 2 करोड़ 66 लाख 26 हजार 972 रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान की गई

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद जवान सुनील धान के परिजनों को स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा, वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि शहीद के आश्रितों के बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए।

★ झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा

★ राज्य सरकार सदैव शहीद के परिजनों के साथ खड़ी रहेगी

रांची (झारखंड)। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड, रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जगुआर (एसटीएफ) के शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों ने मुलाकात की। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने शहीद आरक्षी सुनील धान के परिजनों को सम्मान राशि के रूप में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत निर्गत 1 करोड़ 20 लाख रुपए की वित्तीय सहायता राशि का चेक सौंपा।

वहीं गृह विभाग द्वारा 1 करोड़ 46 लाख 26 हजार 972 रुपए की राशि उनके बैंक अकाउंट में क्रेडिट किए गए।

मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों से सहानुभूति पूर्वक बात-चीत की तथा उनकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद के परिजनों के साथ सदैव खड़ी है। उन्होंने कहा कि आरक्षी सुनील धान जी ने राज्यवासियों की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है, उनकी शहादत को नमन करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार एक शहीद परिवार की पीड़ा को गहराई से समझती है। झारखंड हमेशा अपने शहीदों का ऋणी रहेगा। उन्होंने शहीद के परिजनों का हिम्मत बढ़ाते हुए कहा कि राज्य सरकार अपने बहादुर आरक्षी सुनील धान के परिवार के साथ है। हमारी सरकार शहीद के बलिदान के सम्मान में उनके परिजनों को हरसंभव मदद करती रहेगी।

शहीद की पत्नी से अनुकंपा पर नौकरी करने का किया आग्रह

मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता श्रीमती फगनी उराइन, 29 वर्षीय पत्नी श्रीमती गंदरी धान एवं दो पुत्र प्रियांश धान (5 वर्ष) तथा अनिकेत धान (3 वर्ष) सहित अन्य परिजनों ने संवाद कर पारिवारिक स्थिति की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने परिजनों से कहा कि वे अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान करें।

उन्होंने शहीद आरक्षी सुनील धान की पत्नी से कहा कि राज्य सरकार के प्रावधान के तहत आप चाहें तो अनुकंपा पर सरकारी नौकरी कर सकती हैं। शहीद की पत्नी ने मुख्यमंत्री से कहा कि उनके बच्चे अभी काफी छोटे हैं। आने वाले दिनों में वे नौकरी करने के संबंध में विचार करेंगी।

हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, सरकार आपके साथ

मुख्यमंत्री ने शहीद की पत्नी से कहा कि आप सभी परिजन हिम्मत और धैर्य के साथ आगे बढ़ें, राज्य सरकार सदैव आपके दुःख-सुख में साथ खड़ी रहेगी। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से शहीद आरक्षी सुनील धान की 65 वर्षीय माता श्रीमती फगनी उराइन ने कहा कि खूंटी जिला स्थित कर्रा प्रखंड के कांटी पोहरा टोली में उनका पुश्तैनी घर है जहां आय के लिए खेतीबाड़ी के साधन उपलब्ध है। मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शहीद के परिजनों को मिलने वाले सभी प्रकार का लाभ उन्हें शीघ्र प्रदान किए जाए।

पेंशन सहित अन्य लाभ से परिजनों को जोड़ें। मुख्यमंत्री को अधिकारियों ने अवगत कराया कि पेंशन राशि दिए जाने से संबंधित प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। अगले महीने से संबंधित परिजनों को पेंशन राशि मिलना प्रारंभ हो जाएगा तथा अन्य लाभ दिए जाने संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है।

ज्ञातव्य है कि 12 अप्रैल 2025 को चाईबासा जिला अंतर्गत छोटानागरा थाना क्षेत्र के रातामाटी गांव के घने जंगल में नक्सलियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान के दौरान आई.ई.डी. विस्फोट की चपेट में आने से झारखंड जगुआर के एजी० 11 में प्रतिनियुक्त आरक्षी 361 सुनील धान गंभीर रूप से जख्मी हो गए, उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया जहां इलाज के क्रम में 12 अप्रैल 2025 को वे वीरगति को प्राप्त हुए।

मौके पर प्रधान सचिव गृह विभाग श्रीमती वंदना दादेल, डीआईजी झारखंड जगुआर श्री इंद्रजीत महथा, सीनियर डीएसपी झारखंड जगुआर श्री सुनील कुमार रजवार, उप महाप्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक रांची अंचल श्री मनोज कुमार, मुख्य प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक श्री विकास कुमार पांडे सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share

Related Posts

झारखंड

एसडीओ, धालभूम ने बीएलए नियुक्ति को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ किया बैठक

July 10, 2025
प्रमुख समाचार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर सदर में किसानों के बीच बीज वितरण

July 9, 2025
झारखंड

खाद्य सुरक्षा को लेकर चलाया गया औचक जांच अभियान

July 8, 2025
प्रमुख समाचार

दि आयुष्मान फाउंडेशन ने नए सत्र की दस्तक के साथ सैकड़ों बच्चों को दिए स्कूली बैग

July 7, 2025
झारखंड

युवा कांग्रेस चुनावः राकेश साहू की टीम से 27 लोगों ने किया नामांकन

July 6, 2025
झारखंड

युवा कांग्रेस चुनाव हेतु नामांकन कार्य जारी

July 5, 2025
Next Post

मोदी सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों पर भाजपा सुन्दरनगर मंडल में विशेष चर्चा

POPULAR NEWS

No Content Available

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

Raebareli: न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंo कालेज में मातृ शक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Raebareli: न्यू सरस्वती ज्ञान मंदिर इंo कालेज में मातृ शक्ति सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन

November 10, 2024
सीएम सोरेन ने RSS की तुलना की चूहों से, कहाँ भाजपा वाले पैसा और शराब लेकर आएंगे, लेकिन उन्हें घुसने मत देना

सीएम सोरेन ने RSS की तुलना की चूहों से, कहाँ भाजपा वाले पैसा और शराब लेकर आएंगे, लेकिन उन्हें घुसने मत देना

September 26, 2024

दिनांक 05.05.2024थाना गंगाघाट,जनपद उन्नाव अवैध तमंचा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार।

May 5, 2024
ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन अविलम्ब खाली करवाई जाए-उपजिलाधिकारी

ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन अविलम्ब खाली करवाई जाए-उपजिलाधिकारी

December 21, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

Facebook Twitter Youtube Instagram

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • JAMSHEDPUR : कार्यालय दिवस में पूर्वाह्न 10:30 से अपराह्न 02:30 बजे तक लें पेंशन योजनाओं से संबंधित जानकारी
  • JAMSHEDPUR : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल कार्यालयों में लगातार हो रही सुनवाई
  • JAMSHEDPUR : सांसद, जमशेदपुर की अध्यक्षता में हुई जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक, जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी हुए शामिल
  • “केन्द्रीय विद्यालय शक्तिनगर में STEM सप्ताह का हुआ शुभारंभ”

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • JAMSHEDPUR : जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु अंचल कार्यालयों में लगातार हो रही सुनवाई

Follow us

Log In

Our Visitors

Visitors Today
3311
2437902
Total Visitors
342
Live visitors

© 2025 Manvadhikar Media

No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स

© 2025 Manvadhikar Media

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.