Latest News
माँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गयारायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोप

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं जिला परिषद की अध्यक्ष ने सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पूजा पंडाल का किया उद्घाटन

Follow

Published on: 09-10-2024

 

-मां दुर्गा से झारखंडवासियों के कल्याण की कामना

जमशेदपुर (झारखंड)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन जी एवं जिला परिषद की अध्यक्षा बारी मुर्मू ने सुन्दरनगर में माँ विंध्यवासिनी सेवा समिति का पंडाल किया गया विधिवत उद्घाटन, मां दुर्गा से झारखंडवासियों के कल्याण की कामना।

पूजा कमिटी के सचिव पप्पु वर्मा ने बताया की 2023 से यह पूजा पुरे विधि विधान के साथ संपन्न की जाती है इस पूजा की खासियत ये है की इस बार भव्य पूजा पंडाल बनाया गया हैं,उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कहां की हिन्दू समाज हमेशा से अपनी सामाजिक एकजुटता और धर्म अध्यात्म के प्रचार प्रसार के लिए जाना जाता है, जमशेदपुर शहर दुर्गा पूजा के लिए भी प्रख्यात है और श्रद्धालु और भक्तो की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।

वही जिला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू ने कहा कि माँ दुर्गा से झारखण्डवासिओं के कल्याण कि कामना की उन्होंने कहा कि शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा समस्त झारखंड वासियों का कल्याण करें। माता रानी सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें।उन्होंने कहा कि नवरात्र में हम मां दुर्गा के नौ रूपों का पूजन करते हैं। यह हमें मां दुर्गा के विभिन्न रूपों से अवगत कराता है। उन्होंने यह भी कहा कि दुर्गा पूजा हमें नारी और बेटियों को सम्मान देने के लिए प्रेरित करता हैं,कार्यक्रम का संचालन पप्पु वर्मा ने किया।

 

कार्यक्रम में विकास सिंह, जयकांत सिंह, राज सिंह, संतन ओझा, बब्लु सोरेन, मंटू गोप, भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमित मिश्रा, शशिकांत ओझा, चन्द्रभूषण सिंह, चन्द्रकेतु सिंह, संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, अमित मोदी, कमलेश सिंह, दूधनाथ सिंह, कन्हैया पाण्डेय, राजनारायण सिंह, ललित ओझा, पवन पाण्डेय, अम्बुज कुमार, अशोक चौधरी, सतेंद्र सिंह, संजय कुमार, पूरन चन्द्र दलाई, कंचन ओझा, अर्जुन रामा, रामजी शर्मा, उषा शर्मा, निशा देवी, जया भारती, आरती बहन, कृष्णा वर्मा, निशांत सिंह, सोनू कुमार समेत सैकड़ो श्रद्धांलु गण उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel