Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

झारखंड बजट : झारखंड मे विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए जायेंगे : पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता

Follow

Published on: 03-03-2025
  • पूर्व स्वास्थ्य मंत्री श्री बन्ना गुप्ता जी का झारखंड के बजट पर प्रतिक्रिया

जमशेदपुर (झारखंड)। राज्य की गठबंधन सरकार ने ₹1 लाख 45 हजार 400 करोड़ का दूरदर्शी एवं जनहित को ध्यान मे रखते हुए बजट पेश किया, जो पिछले वित्तीय वर्ष से 13% अधिक है। यह दर्शाता हैं कि हेमंत सरकार पार्ट 2 का मकसद सिर्फ सरकार चलाना नहीं अपितु जनता तक चल कर सरकारी सुविधा और लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाना हैं।

यह बजट एक तरफ झारखंड की सामाजिक कल्याण व्यवस्था को मजबूती देने के साथ-साथ युवाओं को रोजगार, किसानों को कृषि सहायता और मजदूरों के सशक्तिकरण का रोडमैप तैयार करेगा।

जबकि दूसरी तरफ शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करते हुए शिक्षित झारखंड के सपने को भी साकार करेगा, साथ ही हेमंत सरकार पार्ट 1 के तर्ज पर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करेगा। नए मेडिकल कॉलेज का निर्माण, आधारभूत संरचनाओं की व्यवस्था एवं सुदूर एवं ग्रामीण स्तर तक स्वास्थ्य व्यवस्था को पहुँचाने का कार्य किया जायेगा।

यह एक संतुलित और विकासोन्मुखी बजट हैं जो झारखंड को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा मे अग्रसर होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel