Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नेशनल पी.जी.कॉलेज के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा “राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह” का चौथा दिवस मनाया गया

Published on: 05-10-2024

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के नेशनल पी. जी. कॉलेज, लखनऊ के जंतु विज्ञान विभाग द्वारा “राष्ट्रीय वन्य जीव सप्ताह” (अक्टूबर 2-8, 2024) का चौथा दिवस दिनांक 5/10/2024 को मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. देवेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि ‘वन्य जीव सप्ताह’ का उद्देश्य वन्य जीवों और उनके आवासों के संरक्षण के लिए समाज में जागरूकता बढ़ाना है।

वन्य जीव हमारे प्राकृतिक संसाधनों का महत्वपूर्ण स्रोत हैं, इसलिए उनका संरक्षण आवश्यक है। जंतु विज्ञान विभाग अध्यक्ष डॉ. ज्ञानेन्द्र कुमार ने बताया कि वन्य जीव सप्ताह हर साल अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मनाया जाता है। इस वर्ष वन्य जीव सप्ताह 2024 की थीम “हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा करना” है। सभी जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों की पर्यावरण एवं परिस्थिक तंत्र में समान एवं महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

वन्य जीवों के संरक्षण के लिए विश्व भर में विभिन्न उद्यान एवं अभ्यारण्य भी स्थापित किये गए हैं। डॉ. अर्चना सिंह ने छात्र- छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वन्य जीव जंगली जीवों की वह श्रेणी है जो मानव बसेरों से बाहर वनों-पर्वतों में रहते हों। सरकार द्वारा बहुत सी संस्थाओं के माध्यम से वन्य जीवों के संरक्षण के लिए सकारात्मक प्रयास किये जा रहे हैं।

इस अवसर पर विभिन्न छात्र-छात्राओं ने परस्पर संवाद के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण पर अपने मत प्रस्तुत किए। वन्य जीवों के लगातार कम होने के कारणों, बचाव एवं संरक्षण से सम्बंधित विषय पर एक ‘डाक्यूमेंट्री फिल्म’ भी दिखाई गयी। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने सहभागिता की।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel