गलती से बांग्लादेश की सीमा में घुसा BSF जवान, BGB ने हिरासत में लिया
मेघालय में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गलती से बांग्लादेश की ओर चले गए एक बीएसएफ जवान को बांग्लादेश के सीमा सुरक्षा बल ने हिरासत में ले लिया था। दोनों पक्षों के कमांडरों के बीच बातचीत के बाद जवान शाम तक सुरक्षित वापस लौट आया। यह मामला मेघालय के जोवाई इलाके में हुआ, जो बांग्लादेश के सिलहट जिले के सामने पड़ता है।