Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

एनएच पर छुट्टा मवेशियों की वजह से चलना मुश्किल, बीडीओ के निर्देश पर एक सैकड़ा जानवरों को भिजवाया गया गौशाला

Published on: 28-08-2025
  • एनएच के अधिकारियों से की गई शिकायत पर नहीं लिया संज्ञान

खीरों, रायबरेली। कानपुर- रायबरेली हाईवे पर छुट्टा मवेशियों की बाढ़ सी आ गई है। पिछले कुछ दिनों से छुट्टा घूम रहे मवेशियों के कारण हाईवे पर लोगों का चलना दूभर हो गया है। आए दिन लोग बाइक व कारों से छुट्टा मवेशियों से टकरा जाते हैं। पिछले एक महीने में दर्जनों लोग घायल हुए और दो मौतें हो गईं। पर एनएच के अधिकारियों ने मामले का कोई संज्ञा नहीं लिया। बीडीओ ने मामले का संज्ञान लेते हुए छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने का विभागीय कर्मचारियों को निर्देश दिया।

जिसके बाद लगभग एक सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर कान्हा गौशाला लालगंज भिजवाया गया।
कानपुर-रायबरेली हाईवे पर छुट्टा मवेशियों की वजह से आए दिन लोग बाइक व कारों से छुट्टा मवेशियों से टकरा जाते थे और सड़क दुर्घटना का शिकार हो जाते थे। पिछले एक महीने में लगभग दो दर्जन से अधिक बाइक सवार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। इसकी शिकायत लोगों ने बीडीओ से किया।

बीडीओ ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए छुट्टा मवेशियों को गौशाला भिजवाने के निर्देश दिए। बीडीओ के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी अतीक अहमद व अन्य कर्मचारियों और ग्रामीणों की मौजूदगी में छुट्टा मवेशियों को पकड़वाने का प्रबन्ध किया गया। सेमरी ग्राम प्रधान रामसनेही साहू ने सहयोग दिया। इसके बाद लगभग एक सैकड़ा छुट्टा मवेशियों को पकड़वाकर गाड़ियों से कान्हा गौशाला लालगंज भिजवाया गया।

बीडीओ शिवकुमार ने बताया कि एनएच पर छुट्टा मवेशियों की वजह से यातायात दूभर हो गया था। लोगों के दुर्घटनाग्रस्त होने की शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि छुट्टा मवेशियों को कान्हा गौशाला भिजवा दिया गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel