गोरखपुर जिले के जंगल अयोध्या प्रसाद इलाके में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली पर रखी प्रतिमा हाईटेंशन लाइन से छू गई, जिससे ट्रॉली में करंट दौड़ गया। हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौत हो गई, जिनकी पहचान 17 वर्षीय लकी, 18 वर्षीय विक्की और 21 वर्षीय चंदन के रूप में हुई है, जबकि कई लोग झुलस गए। बताया जा रहा है कि बच्चों को बचाने के प्रयास में भाइयों ने अपनी जान गंवाई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जाम लगाकर हंगामा किया। प्रशासन ने विसर्जन ड्यूटी पर लगे दो सिपाहियों और बिजली निगम के एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है, जबकि दो लाइनमैनों को बर्खास्त किया गया है। गांव में शोक का माहौल है और प्रशासन ने घायलों के इलाज और पीड़ित परिवारों को सहायता का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन | Advertisement



