रांची (झारखंड)। माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड जगुआर मुख्यालय, रांची में शहीद जवान सुनील धान जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विदित है कि झारखण्ड जगुआर के जवान सुनील धान जी पश्चिमी सिंहभूम जिले के जराइकेला में सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़ के दौरान आईईडी विस्फोट में वीरगति को प्राप्त हुए थे।