Latest News
गोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।लॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025)कश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार एवं मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद में नवनिर्मित बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का किया अनावरण, किया नमन

Follow

Published on: 20-05-2025

  • मुख्यमंत्री ने कहा- झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी के नाम पर स्थापित यह विश्वविद्यालय काफी कम समय में गढ़ रहा कई नए आयाम
  • सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के कई विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का मनवाया लोहा
  • मुख्यमंत्री ने कहा – राज्य की उन्नति के लिए व्यवस्था को मजबूत और बेहतर बनाने का प्रयास जारी
  • यह राज्य आंदोलन की उपज है , शहीदों के नाम से जाना जाता है झारखण्ड
  • शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा का कर रहे निर्वहन
  • आदिवासियों- मूलवासियों को उनका हक -अधिकार देना हमारी प्रतिबद्धता
  • शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी

धनबाद (झारखंड)। माननीय राज्यपाल- सह -कुलाधिपति श्री संतोष कुमार गंगवार एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने आज बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय , धनबाद के परिसर में झारखंड राज्य के अगुवा, पुरोधा और मार्गदर्शक बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर माननीय राज्यपाल एवं माननीय मुख्यमंत्री ने बिनोद बिहारी महतो जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री ने प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बिनोद बिहारी महतो जी के नाम से स्थापित यह विश्वविद्यालय बहुत कम समय में ही कई नए आयाम गढ़ रहा है। विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान करने के क्षेत्र में यह विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा है।

शिक्षा व्यवस्था को बना रहे बेहतर

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड की भौगोलिक संरचना के मद्देनज़र यहां के लोगों को अधिक से अधिक सुविधा मुहैया करने के लिए हमारी सरकार कई कदम उठा रही है। इसी कड़ी में बिनोद बिहारी महतो विश्वविद्यालय की स्थापना धनबाद जिले में की गई, ताकि यहां के विद्यार्थियों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा मिल सके। आज यह विश्वविद्यालय पूरे राज्य की शोभा बढ़ा रहा है । यहां के विद्यार्थियों का भविष्य संवारने का काम यह विश्वविद्यालय बखूबी निभा रहा है।

शहीदों और झारखंड आंदोलनकारी के नाम पर कई संस्थानों का नामकरण

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड आंदोलन की उपज है। इसी वजह से यह राज्य शहीदों के नाम से जाना जाता है। इस राज्य के निर्माण में हमारे पूर्वजों का अहम योगदान रहा है । ऐसे में अपने शहीदों और आंदोलनकारियों को सम्मान देने की परंपरा हम निभाते आ रहे हैं। इसी कड़ी में कई संस्थानों का नामकरण यहां के शहीदों के नाम से किया गया है। धनबाद का बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय भी इसी का परिचायक है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य के कई शहर – गांव , टोला- मोहल्ला और गली शहीदों के नाम से जाने जाते हैं । यहां के चौक -चौराहों पर हमारे शहीदों, आंदोलनकारियों की लगी प्रतिमा यह बताने के लिए काफी है कि इस राज्य के निर्माण में उनका कितना अहम योगदान रहा है। हम अपने शहीदों एवं आंदोलनकारियों के सम्मान की खातिर उनके कार्यो को स्थापित करने की दिशा में निरंतर कदम बढ़ा रहे हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में किए गए बदलाव का दिख रहा परिणाम

मुख्यमंत्री ने कहा कि चाहे प्राथमिक शिक्षा हो या माध्यमिक अथवा उच्च शिक्षा। हमारी सरकार ने काफी कम समय में शिक्षा के क्षेत्र में जो बदलाव किए हैं, उसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहे है । सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों के बीच इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। शिक्षा के क्षेत्र में ऐसे ही कई और बदलाव करने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। शिक्षा की गुणवत्ता में वृद्धि और उसकी कमियों को दूर करने का प्रयास निरंतर जारी है।

इस अवसर पर मंत्री श्री सुदिव्य कुमार, सांसद श्री चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक श्री मथुरा प्रसाद महतो, विधायक श्री अरुप चटर्जी, विधायक श्री चंद्रदेव महतो, विधायक श्री राज सिन्हा, विधायक श्री उमाकांत रजक, विधायक श्री जयमंगल सिंह, विधायक श्री शत्रुघ्न महतो , विधायक श्री जयराम महतो, झारखंड राज्य बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बेबी देवी समेत कई अन्य गणमान्य लोगों सहित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर के सिंह और जिले के उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक तथा विश्वविद्यालय एवं जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel