Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

लखनऊ के इकाना इंडोर स्टेडियम में हुआ भव्य आयोजन

Published on: 06-12-2024

-होटल और हॉस्पिटल के क्षेत्र में कदम रखेगा मोरल ग्रुप : अजय कुमार शर्मा

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी में गुरुवार को मोरल ग्रुप ऑफ कम्पनीज की ओर से एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इकाना इंडोर स्टेडियम में भव्य आयोजन के दौरान समाज की कई विभूतियों को मोरल भारत सम्मान से भी नवाज़ा गया। इस दौरान देशभर से आये हुए कंपनी के हज़ारो पदाधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे।

समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ शुरू हुआ कंपनी की योजनाओं के विषय मे जानकारी देते हुए सीएमडी अरुण शर्मा ने बताया कि हम अपनी कड़ी मेहनत से आज 18 वर्ष में पहुंच गए हैं। इस दौरान एफएमसीजी, एग्रो, फार्मास सहित कम्पनी के विविध क्षेत्रों में किये जा रहे कार्यों का ब्योरा देते हुए उत्पादों को भी प्रदर्शित किया गया।

कम्पनी के एमडी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि कंपनी जल्द ही होटल और हॉस्पिटल के क्षेत्र में भी कदम रखने जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि होटल में दी जाने वाली हॉस्पिटैलिटी वल्र्ड क्लास की होगी तथा कंपनी के अस्पतालों में हर वर्ग को उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा मुहैया करायी जायेगी।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अजय शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुऐ कहा कि हम देश की सेवा से जुड़े व्यवसाय कर रहे हैं। आज के इस आयोजन को उन्होने युवा मोरल वर्ष महाकुम्भ का नाम दिया। इस अवसर पर मोरल भारत सम्मान से प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय लेखक शिव खेड़ा, फिल्म कलाकार रजा मुराद, अभिनेता राहुल रॉय, लोकगायक एवं पर्यावरण के लिए काम करते रहने के लिए कृष्णा नंद राय तथा फूड मैन के नाम से ख्याति अर्जित कर चुके विशाल सिंह फ़ुडमैन को मोरल भारत सम्मान से नवाज़ा गया।

आयोजन में आये हजारों लोगों को अंतरराष्ट्रीय लेखक शिव खेड़ा ने मोटिवेशनल स्पीच देकर लाभन्वित किया। इसके साथ इस मौक़े पे मोरल ग्रुप ने ग्रेट फिनश्योर नामक एक एप को भी लांच किया गया। कंपनी के तमाम पदाधिकारीयो को भी सम्मानित की गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel