Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बंथरा में कजरी तीज पर श्री रितेश्वर महादेव धाम पर भव्य मेला और दंगल का आयोजन

Published on: 27-08-2025

शकील अहमद

लखनऊ। राजधानी लखनऊ के सरोजिनी नगर के बंथरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कजरी तीज के पावन अवसर पर मंगलवार को श्री रितेश्वर महादेव धाम (बनी) में भव्य मेले और ऐतिहासिक दंगल का आयोजन हुआ। यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर का प्रतीक माना जाता है, जिसमें आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु और कुश्ती प्रेमी जुटे।

दंगल का शुभारंभ और रोमांचक मुकाबले

मेले में आयोजित दंगल का उद्घाटन समाजसेवी शिव शंकर सिंह चौहान ने पारंपरिक तरीके से पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। आयोजन समिति के अध्यक्ष और पूर्व प्रधान राकेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस दंगल में प्रदेश के दो दर्जन से अधिक जिलों के नामी पहलवानों ने भाग लिया।

दंगल केसरी का खिताब अमरूदही बाग के इंटरनेशनल चैम्पियन विकास ने लखनऊ के विपुल नंदनी को चित कर जीता। ₹5,000 से ₹21,000 तक की इनामी कुश्तियों ने दंगल को और भी रोमांचक बना दिया।

विकास अमरूदही बाग और नितिन दिल्ली का मुकाबला बराबरी पर रहा।

कुलदीप (साईं सेंटर) ने पंकज माती को हराया।

कृष्णा पहलवान (लखनऊ) ने नगीना पहलवान (मलिहाबाद) को मात दी।

शनि (मलिहाबाद) ने विपिन (बंथरा) को परास्त किया।

बॉबी मिश्रा (लखनऊ) ने रामदत्त (हरदोई) को हराया।

सार्थक (अमरूदही बाग) ने अनुतोष (गढ़ी मवैया) को पछाड़ा।

खरजू रफी (गढ़ी, उन्नाव) ने मनोज (गोरखपुर) को चित किया।

शमशाद (कानपुर) ने श्यामजी (फर्रुखाबाद) को हराया।

सर्वेश तिवारी (संतकबीर नगर) ने विपुल (लखनऊ) को परास्त किया।

मनोज (गोरखपुर) ने अविनाश (लखनऊ) को हराया।

विकास (जालौन) ने राहुल (कन्नौज) को हराया।

आकाश (गाजियाबाद) ने दीपक (कानपुर) को हराया।

राजकुमार (कानपुर) ने साबित (बाराबंकी) को चित किया।

विशिष्ट अतिथि और सामाजिक भागीदारी

इस अवसर पर पूर्व विधायक राधेलाल रावत, ग्राम प्रधान रमेश गुप्ता, भाजपा नेता राजकुमार सिंह चौहान, प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष जगनायक सिंह चौहान, पूर्व प्रधान राकेश सिंह, शिवनारायण सिंह, विनय दीक्षित, विकास सिंह, सज्जन पाल, संदीप ढल सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।

सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक

कजरी तीज का यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है बल्कि ग्रामीण संस्कृति, लोककला और खेलों के प्रति लोगों के उत्साह को भी प्रदर्शित करता है। आयोजकों के अनुसार, यह दंगल वर्षों से ग्रामीण परंपरा का हिस्सा रहा है और आने वाले समय में इसे और भव्य स्वरूप देने की योजना है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel