Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

हिंदू-मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का हुआ भव्य उद्घाटन

Published on: 22-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। आपसी भाईचारे व प्रेम सौहार्द से मिलकर खेले जाने वाले हर खेल में एक दूसरे को आपसी भाईचारा बनाकर खेल की भावना से खेल खेलना चाहिएं, जिससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है, और ऐसे ही टूर्नामेंट से बच्चे खेल कूद कर राष्ट्रीय स्तर पर गांव व जिले का नाम रोशन करते हैं। यह उद्गार क्षेत्र के बबुरिहा ग्राउंड पर हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का उद्घाटन करते हुए समाजवादी पार्टी के विधायक श्याम सुंदर भारती व्यक्त कर रहे थें।

बताते चलें कि विगत कई वर्षों से महराजगंज कस्बे के बबुरिहा ग्राउंड पर हिंदू मुस्लिम एकता क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट का आयोजन दिसम्बर माह में ही किया जाता है। जिसके मध्यनजर आज दिनांक 22 दिसम्बर दिन रविवार को हिंदू मुस्लिम क्रिकेट एकता टूर्नामेंट का भव्य उद्घाटन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि बछरावां विधायक श्याम सुंदर भारतीय रहे।

तो वही विधायक श्याम सुंदर भारती ने कहा कि ऐसे आयोजनों से क्षेत्र में आपसी भाईचारा बढ़ता है। तथा क्रिकेट का खेल एक ऐसा खेल है जिससे शरीर का शारीरिक विकास होता है, और हम सबके बीच से ही नौनिहाल बच्चों व युवा खेल कूद कर आगे बढ़ते हैं जिससे कि हमारे क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे जिले का नाम प्रदेश व देश में होता है, तथा ऐसे आयोजन क्षेत्र वासियों को समय-समय पर करना चाहिए जिससे कि, आपसी भाईचारा व शारीरिक विकास हो सके।

इस मौके पर फिरोज अहमद, अमित त्रिपाठी उर्फ मोनू त्रिपाठी, विनीत पांडेय, नूरआलम, हस्स राईनी, वाहिद शेख, अकरम नवाब, अर्पित पंडित, सैफी शेख, पिंटू सिंह, जीशान कुरैशी, अल्ताब, रियाज, साहिल,रिषभ वर्मा, आकाश गुप्ता, राजवीर सिंह, राजमणि सिंह, तईयब, अनुज तिवारी, निहाल वर्मा, शिव वैश्य, मारुफ,इशरारूल हक, जियाउल हक, इलियास शेख, सहित सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel