Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमुरावां ग्राम पंचायत में धूमधाम से निकाली गई भव्य कलश यात्रा

Published on: 03-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। ब्लाक क्षेत्र के जमुरावां ग्राम पंचायत में आज रविवार को श्रीमद्भागवत कथा के प्रारंभ से पूर्व गाजे बाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं और लोगों ने भाग लिया। सभी ने सिर पर कलश रखकर गांव सहित आस पास के मुख्य मार्गों से होते हुए देवालयों में पहुंची जहां सभी ने मत्था टेका।

बताते चलें कि जमुरावां के रहने वाले पवन कुमार मिश्रा द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, जो आज सोमवार से प्रारंभ होगी कथा व्यास डॉ उमेश जी तिवारी जिज्ञासु द्वारा श्रीमद्भागवत कथा अपराह्न एक बजे से चार बजे तक व शाम छः बजे से रात दस बजे तक सुनाएंगे।

उससे पहले रविवार को कलश यात्रा निकाली गई इस दौरान कथा व्यास उमेश जी तिवारी जिज्ञासु ने कलश यात्रा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कलश में देवताओं का वास होता है, और कलश को सिर पर धारण करने से आत्मा पवित्र हो जाती है।

आयोजक पवन कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार से कथा का शुभारंभ होगा 11 तारीख को विशाल ब्रम्ह भोज का आयोजन साथ ही रात्रि में विराट कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया है। जिसमें राष्ट्रपुत्री कवियत्री समीक्षा सिंह सहित अन्य नामी कवि कविता पाठ करेंगे।

इस मौके पर अवधेश मिश्रा ब्रम्ह दत्त त्रिपाठी, अशोक कुमार शुक्ला अरूण कुमार त्रिपाठी सहजराम अरविंद मिश्रा, अनिरुद्ध त्रिपाठी, अनिल कुमार मिश्रा अमित कुमार त्रिपाठी, जमुरावां ग्राम प्रधान अनुराग चौधरी, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी तादाद में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel