Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में सुन्दरनगर में निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

Follow

Published on: 21-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पहलगाम में सैलानियों पर धर्म के आधार पर किए गए आतंकी हमले के बाद भारतीय फौज ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। सैकड़ों आतंकियों को मृत्युदंड देते हुए पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों और एयरबेस को तहस-नहस कर दिया। यह एक बड़ी शौर्य गाथा है। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर देशभर में भारतीय फौज के सम्मान में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है।

इसी कड़ी में मंगलवार को सुन्दरनगर में राम मन्दिर से सुन्दरनगर चौक से होते हुए दुर्गा पूजा मैदान तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं सुन्दरनगर के ग्राम वासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा में शामिल वरिष्ठ जनों द्वारा सेना के शौर्य की गाथा आमजन मानस को बताया गया।

इस कार्यक्रम में भाजपा सुन्दरनगर मंडल के अध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनमोल वर्मा “पप्पु”, पूर्व जिला परिषद की अध्यक्षा बुलुरानी सिंह, पूर्व जिला परिषद सुदीप्तो दे राणा, पूर्व घाघीडीह मण्डल अध्यक्ष संदीप शर्मा “बॉबी”, भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य भारती देवी, प्रदीप मुखर्जी, सोमनाथ चटर्जी, सुन्दरनगर महिला मोर्चा अध्यक्ष गीता सिंगारी, वीणा सिंगारी, तारा सिंगारी, उषा शर्मा, जयकांत सिंह, संजय सिंह, राकेश मिश्रा, सोनू सिंह सहित काफी संख्या में बुजुर्ग, महिला एवं युवा साथी शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel