Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

नगर निगम के अधिकारियों की घोर लापरवाही! सेंट थॉमस स्कूल चौराहा पर अवैध सब्जी मंडी का कब्जा, जिम्मेदार मौन

Published on: 22-10-2024

-नगर निगम के अधिकारी आंख पर काली पट्टी बांधे हुए बैठे 

-सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे नगर निगम के अधिकारी 

सरोजनीनगर, लखनऊ। जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के सख्त आदेश दिए हैं वहीं पर नगर निगम के अधिकारी आंख पर काली पट्टी बांधकर बैठे हुए हैं। सेंट थॉमस चौराहा सब्जी ठेली कुलचे वालों ने जहां पर छोटे-छोटे बच्चे होकर गुजरते हैं अवैध कब्जा कर रखा है, हो रही धड़ल्ले से अवैध वसूली।

वहीं पर लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाईवे से सटे हुए शांति नगर में स्थित सेंट थॉमस स्कूल के आसपास अवैध सब्जी मंडी, ठेली, कुलचे वालों ने सेंट थॉमस चौराहा पर अवैध कब्जा कर रखा है। शांति नगर में 4 से 5 विद्यालय हैं जिसमें हजारों की तादात में बच्चे पढ़ने आते हैं और सभी विद्यालयों के बच्चे इसी चौराहा से होकर गुजरते हैं।

जिससे कॉलोनी वासियों को और स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस अवैध अतिक्रमण की वजह से स्कूली बच्चे और नागरिक चोटिल हो चुके हैं और इस अवैध अतिक्रमण की वजह से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

इस अवैध अतिक्रमण की सूचना नगर निगम के अधिकारियों को कई बार दी गई है किंतु इस पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। यहां के निवासियों और छात्रों के अभिभावकों ने बताया कि सेंट थॉमस चौराहा के आसपास अवैध अतिक्रमण की वजह से बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और बच्चों को लाने और ले जाने में बड़ी दिक्कतें होती हैं।

इस अवैध अतिक्रमण की वजह से कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इस पर नगर निगम कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने बताया जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार अवैध अतिक्रमण के लिए सख्त रवैया अपना रही है वहीं पर नगर निगम के अधिकारी आंख पर काली पट्टी बांधे हुए बैठे हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel