मानवाधिकार मीडिया
सफलता के 13 सुनहरे साल — सच, विश्वास और न्याय की आवाज़

'गुंडों को ढूंढकर देंगे ऐसी सजा कि कई पीढ़ियां रखेंगी याद', सपा के रोड शो में किशोर की मौत पर भड़के CM योगी

19 Nov 2026, 10:28 PM • मानवाधिकार मीडिया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में सपा के रोड शो के दौरान किशोर की मौत को निर्मम हत्या बताते हुए समाजवादी पार्टी पर कड़ा हमला बोला। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि सड़क पर अराजकता फैलाने वाले गुंडों को खोजकर ऐसी कड़ी सजा दिलाई जाए जो कई पीढ़ियों को याद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की सड़कें आम लोगों की आवाजाही के लिए हैं, किसी की गुंडागर्दी के लिए नहीं।