हाथरस। जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी के दिए दूध को पीने के बाद पति और बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। दूध पीने के कुछ देर बाद ही परिवार के सदस्यों को उल्टियां और घबराहट होने लगी। हालत बिगड़ती देख परिजन उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने एक मासूम बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पिता मोहम्मद दानिश और उनके बड़े बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि दूध के नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।



