Latest News
छत्तीसगढ़ लघुवेतन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार जांजगीर के सभा कक्ष में संपन्न,,,नवरात्रि में की गई साधनाओं में चमत्कारिक शक्तियां प्रत्यक्ष दिखाई देता है…सनत राठौर गुरुजी,,,यातायात जांजगीर -चांपा पुलिस की विशेष यातायात चेकिंग अभियान,,,पीडीए दिवस के रूप में मनाई गई कांशीराम की जयंतीगैस किल्लत पर सपा नेता अरविंद यादव का सरकार पर हमला, बोले – “कहां गया उज्ज्वला का सपना?”अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने

स्वास्थ्य टिप्स: तिल के बीज में दूध से भी ज्यादा कैल्शियम होता है, सही तरीके से सेवन करने पर मिलेंगे जीवनभर के फायदे।

Published on: 22-01-2025

तिल के बीज खाना हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। डाइटिशियन से लेकर आयुर्वेद तक इन्हें ठंड में खाने की सलाह देते हैं। तिल के बीज की तासीर गर्म होती है और यह हमारे शरीर को बीमारियों से बचाने का काम करता है। लेकिन बहुत सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं हैं कि मुट्ठी भर तिल में एक गिलास दूध से 5 गुना ज्यादा कैल्शियम पाया जाता है। तिल का सही तरीके से सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं और मुट्ठीभर तिल में पालक और डार्क चॉकलेट के प्रमुख फायदे भी पाए जाते हैं।

हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार, तिल के बीज का अगर आप 2 तरीकों से सेवन करते हैं, तो आपको उम्र भर इसके फायदे मिलते रहेंगे। अगर आपके दांत कमजोर हो गए हैं या आपको पायरिया की समस्या है, तो यह उसे भी ठीक करने में मदद कर सकते हैं। वहीं इसका सही तरीके से सेवन करने से बाल भी वक्त से पहले सफेद होने बंद हो जाएंगे। तो आइए जानते हैं तिल के बीज के इस्तेमाल के सही तरीके के बारे में…
हड्डियों को मिलेगी ताकत
बोन्स को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। तिल के बीज दूध से 5 गुना अधिक कैल्शियम देते हैं। वहीं मिनरल हड्डियों को मोटा बनाता है और हड्डियों को कमजोर होने से बचाता है। इसके साथ ही इन छोटे-छोटे बीजों में प्रोटीन, फाइबर और ढेर सारे एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
मौजूद होते हैं पालक और डार्क चॉकलेट के गुण
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो मुट्ठी भर तिल के बीज में पालक जितना 100 ग्राम आयरन होता है। वहीं काफी सारी डार्क चॉकेलट जितना मैग्नीशियम पाया जाता है। जहां आयरन खून बनाने के लिए जरूरी होता है, तो वहीं मैग्नीशियम का काम दिमाग, दिल, हड्डी और नींद को सही रखना होता है।
इन चीजों के साथ करें तिल का सेवन
सूखा नारियल, कद्दू के बीज, काला तिल, अलसी के बीज, आंवला पाउडर, धागे वाली मिश्री साथ में मिलाकर पाउडर बनाकर रखें। इसका 1-1 चम्मच दिन में 2-3 बार महीने भर तक खाएं। इसका सेवन करने से आपके बालों को नया जीवन मिलेगा और बालों का झड़ना-टूटना व समय से पहले सफेद होने की समस्या खत्म हो जाएगी।
ओरल हेल्थ होगी बेहतर
ओरल हेल्थ को बेहतर बनाने के लिए तिल के तेल को मुंह में रखकर 5 से 10 मिनट के लिए मुंह में रखकर कुल्ली करें। इस उपाय से पायरिया की समस्या, मुंह से बदबू आने, मसूड़ों का फूलना और दांतों का हिलना सिर्फ सप्ताह भर में सही कर देगा। यह नुस्खे ओरल हेल्थ को सुधारकर दांतों को काली-पीली गंदगी से बचाया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel