Latest News
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दींसंतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली स्वास्थ्य शिविर: चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क कैंप, 750+ मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचार

महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कालेज में हर्षोल्लास से मनाया गया हिंदी दिवस

Published on: 14-09-2024

महराजगंज, रायबरेली। कस्बे के हैदरगढ़ रोड पर स्थित महावीर स्टडी इस्टेट सीनियर सेकेंडरी कॉलेज महराजगंज में हिंदी दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। बच्चों ने अपने उद्गार मातृभाषा के चरणों में अर्पित किए। प्रत्येक कक्षावार बच्चों एवं अध्यापकों ने देश प्रेम, भाषा प्रेम से सने हुए अपने भाव हिंदी के सम्मान में भाषण, संवर्धन एवं कविता द्वारा व्यक्त किए मंच संचालन विदुषी हिंदी प्रवक्ता नीरू वाजपेयी ने किया।

इन्होंने हिंदी को एक समृद्ध तथा भावों से भरी हुई रस, रंग एवं अलंकार से युक्त समृद्ध भाषा के रूप में प्रतिष्ठित किया। प्रधानाचार्य कमल वाजपेयी ने कहा कि स्वाधीनता के आंदोलन को अभिव्यक्त करने हेतु भाषा की जरूरत थी। हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाने हेतु महानुभावों ने प्रयास किए।

सबका मन था कि “यह देश हमारा है हमारी भाषा में ही चलेगा। अतीत में सोने की चिड़िया कहलाने वाला भारत शिक्षा में भी शिरमौर था। ऋषियों मुनियों की भारतीय शिक्षा की गुरुकुल व्यवस्था को मध्यकाल तथा बाद में अंग्रेजों के काल में भारतीय शिक्षा के चारित्रक रूप और उद्देश्य को बदल दिया गया। वशिष्ठ, संदीपनि, श्रीराम, श्रीकृष्णा, आर्यभट्ट, बारमिहिर ने स्वभाषा को समृद्ध भाषा किया।

स्वाधीनता आंदोलन में लोकमान्य तिलक, महर्षि अरविंद ने स्वराज, स्वतंत्रता, स्वदेशी, स्वभाषा के साथ-साथ स्वशिक्षा का माडल तैयार किया गया‌। अब नए भारत में हम शीर्ष परीक्षाएं अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी दे सकते हैं। नई शिक्षा नीति 2020 में शिक्षा को रोजगार परक बनाने पर भी समय की आवश्यकतानुसार ध्यान दिया गया है।

बच्चों ने हिंदी को परिष्कृत करने वाले पोस्टर बनाये तथा एक बच्चों का काव्य पाठ हुआ। अध्यक्षता हिंदी विभागाध्यक्ष नीरू वाजपेयी ने किया। बच्चों मे आयुष, वैष्णवी, भावेश, श्रेयांश, आदित्य, आदर्श, यश, शुक्ला, इरम फातिमा, अंश, शिवी, अक्षिता, अभिज्ञान, अंशिका, आदि बच्चों ने सस्वर कविता का गायन किया।

इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राजीव मिश्रा, सौरभ श्रीवास्तव, सुरेंद्र प्रजापति, मंजू सिंह, सरिता मिश्रा, अनुपम सिंह, लक्ष्मी सिंह, राजकिशोर पाल, आदर्श शुक्ला, अभिषेक त्रिपाठी, शालिनी सिंह, जय सिंह, ज्योति जायसवाल, ज्योति सिंह, फातिमा, साधना सिंह, रुचि सिंह, गर्विता सिंह, दिलीप गुप्ता, आलोक यादव, सहित सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel