Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल सलेथू में मेडिकल प्रवेश परीक्षा में चयनित दो छात्रों का सम्मान समारोह

Published on: 18-08-2024

महराजगंज,रायबरेली। न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल, सलेथू, महराजगंज, रायबरेली में मेडिकल प्रवेश परीक्षा(नीट) -2024 में चयनित दो छात्रों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के छात्र अमित कुमार पुत्र श्री सुरेश कुमार व साधना पटेल पुत्री श्री कौशल किशोर ने नीट-2024 की परीक्षा उत्तीर्ण की है ,दोनो छात्रो ने अपनी स्कूली शिक्षा यही से ग्रहण की है उनके लगातार प्रयास व मेहनत से उन्हें यह सफलता मिली।

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने इन मेधावी छात्रों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया। विगत कई वर्षों से विद्यालय के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं। चयनित छात्रों ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया तथा उनका आभार व्यक्त किया साथ ही उपस्थित छात्रों से अपने अनुभवों को साझा किया तथा उनके संदेह को दूर किया।

प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इन बच्चो ने अपने परिवार के साथ स्कूल का भी नाम रोशन किया है तथा आप अपने जीवन में एक कामयाब डॉक्टर तो बनेंगे ही लेकिन असल कामयाबी तब होगी जब आप भावी पीढ़ी को भी आगे पढ़ने में मदद करेंगे।चयनित छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर विद्यालय की उप प्रधानाचार्या रजनी श्रीवास्तव , शिक्षक- शिक्षकायें व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel