Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

23-24 मार्च तक पूर्वी सिंहभूम जिला में प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का किया जा रहा आयोजन

Follow

Published on: 21-03-2025

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा कार्यक्रम स्थल गोपाल मैदान का किया गया निरीक्षण, जी.एम डीआईसी, डीटीओ व अन्य पदाधिकारी रहे मौजूद

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला में 23-24 मार्च 2025 तक प्रमंडल स्तरीय ‘PMFME महोत्सव’ का आयोजन किया जा रहा है । गोपाल मैदान में आयोजित दो दिवसीय महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री संजय प्रसाद यादव, माननीय मंत्री, उद्योग, श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड सरकार द्वारा 23 मार्च को किया जाएगा।

इसी क्रम में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान द्वारा कार्यक्रम स्थल पर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया गया, मौके पर जीएम डीआईसी श्री रवि शंकर प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान उन्होने मंच निर्माण, पंडाल, आंगतुकों के बैठने की व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग, सुगम यातायात व्यवस्था, स्टॉल निर्माण तथा विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि प्रमंडल स्तरीय कार्यक्रम में पीएमएफ़एमई के अंतर्गत विभिन्न प्रकार के वित्त पोषित इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर माननीय मंत्री द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया जाएगा। उन्होंने कहा इस आयोजन का उद्देश्य खाद्य प्रसंस्करण के क्षेत्र में असंगठित रूप से कार्य कर रहे छोटे उद्यमियों को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र में एक स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का निर्माण करना है ।

पीएमएफ़एमई की मदद से सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को वित्तीय, तकनीकी और व्यावसायिक सहायता दी जाती है। यह योजना खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों को विकसित करने, उनका विस्तार करने और उनका उन्नयन करने में मदद करती है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel