Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सूर्यकुमार यादव का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन कैसा रहा है?

Published on: 18-01-2025

भारतीय टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव का साल 2024 में बल्ले से काफी शानदार प्रदर्शन देखने को मिला था। वहीं अब नए साल में भी सूर्या कुछ इसी तरह की लय को जारी रखने का प्रयास करेंगे, जिसमें उनके नेतृत्व में टीम इंडिया को 22 जनवरी से इंग्लैंड के खिलाफ घर पर 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले होने वाली इस सीरीज में कई खिलाड़ी अपने फॉर्म को और बेहतर करने का प्रयास करेंगे। वहीं कप्तान सूर्या को लेकर बात की जाए तो उनका टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिलता है, ऐसे में आगामी सीरीज में सूर्यकुमार पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।

 

अब तक 45 से अधिक के औसत से बनाए हैं इंग्लैंड के खिलाफ रन

सूर्यकुमार यादव का टी20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के खिलाफ बल्ले से प्रदर्शन देखा जाए तो उसमें उन्होंने 8 मैचों की 7 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 45.85 के औसत से 321 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से एक शतकीय और एक अर्धशतकीय पारी भी देखने को मिली है। सूर्या का स्ट्राइक रेट भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में काफी शानदार देखने को मिलता है जिसमें उनका करियर स्ट्राइक रेट अभी जहां 167.86 का है तो वहीं इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 179.32 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। सूर्या का इंग्लैंड के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रनों का है जो उनके अभी तक के टी20 इंटरनेशनल करियर का भी सबसे अधिक स्कोर एक मुकाबले में है।

घर पर सूर्या ने अब तक 42 के औसत से बनाए रन

सूर्यकुमार यादव का घर पर टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने अपने करियर के अभी तक के 78 मुकाबलों में से 29 मैच घर पर खेले हैं, जिसमें उन्होंने 42.33 के औसत से कुल 1016 रन बनाए हैं। वहीं इस दौरान सूर्यकुमार 9 अर्धशतकीय पारी और एक शतकीय पारी भी खेलने में कामयाब हुए हैं। सूर्या का घर पर बल्ले से स्ट्राइक रेट 170.47 का देखने को मिला है, ऐसे में वह आगामी टी20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम के लिए सबसे बड़ी टेंशन रहेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel