Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

महाकुम्भ में 66 करोड़ लोगों के स्नान से सपा प्रमुख हतप्रभ, समझ नहीं पा रहे हिन्दुओं को कैसे तोड़ें – डॉ. राजेश्वर सिंह

Published on: 18-03-2025
  • कट्टरपंथियों को खुश करने के लिए ही ‘सपा’ ने चलवाई राम भक्तों पर गोलियां : अखिलेश यादव के आरोप पर डॉ. राजेश्वर सिंह का जबाब

 

  • एक वर्ग को खुश करने के लिए सपा ने वापस लिए थे आतंकियों के मुकदमें, भाजपा को सलाह न दें सपा प्रमुख – डॉ . राजेश्वर सिंह

 

  • विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 1-2 सीटों पर सिमटने का डर, तभी सपा प्रमुख भाजपा को दे रहे नसीहत – डॉ. राजेश्वर सिंह

 

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने सोमवार को ट्वीट कर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला। भाजपा विधायक ने समाजवादी पार्टी अध्यक्ष द्वारा भाजपा के विरुद्ध किये गए ट्वीट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए लिखा, “लाखों यत्न करके भी आप, लोगों को महाकुम्भ आने से रोक नहीं पाए। 66 करोड़ लोगों के अमृत स्नान करने से आप हतप्रभ है, आप समझ नहीं पा रहें है की अब हिंदुओं को कैसे तोड़ें!”

अखिलेश यादव द्वारा भाजपा पर नकारात्मक राजनीति करने के आरोप पर जबाब देते हुए सरोजनीनगर विधायक ने लिखा, “भाजपा कोई जातीय गठजोड़ नहीं, बल्कि ‘सबका साथ, सबका विकास’ की राजनीति करती है! भाजपा की विचारधारा पर देश की जनता ने लगातार 3 लोकसभा चुनाव, उप्र में लगातार 2 विधानसभा और स्थानीय निकाय चुनावों में प्रचंड विश्वास जताया है, जबकि सपा सिर्फ विभाजन और तुष्टीकरण की राजनीति करती रह गई।”

समाजवादी पार्टी पर हमला बोलते हुए भाजपा विधायक ने आगे लिखा, “कश्मीरी पंडितों के समर्थन में आपने कभी आवाज नहीं उठाई, आपको बांग्लादेशी हिंदुओं के विरुद्ध अमानवीयता भी नजर नहीं आती है। आज आप किस उद्देश्य से एंग्लो इंडियन समुदाय की चिंता कर रहे हैं, आप सामाजिक दूरियों की बातें कर रहे हैं? डॉ. सिंह ने अखिलेश यादव के आरोपों का बिन्दुवार जबाब देते हुए आगे लिखा, “मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में नोट बंदी से काले धन, माफिया, नक्सलवाद की कमर टूटी, जिससे देश सुरक्षित हुआ।

GST ने ‘One Nation, One Tax’ की अवधारणा को साकार कर व्यापार को पारदर्शी बनाया। किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से किसानों को मजबूती मिली, जबकि सपा राज में बिचौलियों का बोलबाला था, खाद की जगह किसानों को पुलिस की लाठी मिलती थी, आप भूल गए लेकिन जनता नहीं भूली है।” वक्फ अधिनियम, 1995 को भारत में तुष्टिकरण की राजनीति का काला अध्याय बताते हुए डॉ. सिंह ने आरोप लगाया,”वक्फ बोर्ड के नाम पर भू माफियाओं को सपा का संरक्षण मिला” विधायक ने आगे जोड़ा मोदी सरकार व्यापक राष्ट्र हित में इसे रोकने के लिए प्रतिबद्ध है।

अखिलेश यादव द्वारा कट्टर समर्थकों को खुश करने के आरोप पर विधायक ने तीखा हमला करते हुए लिखा, “सपा का इतिहास कट्टर समर्थकों (कट्टरपंथियों) को खुश करने का रहा है, रामभक्तों पर गोलियां चलवाना, माफियाओं को संरक्षण देना, दंगाइयों को प्रोत्साहित करना, आतंकियों के मुकदमें वापस लेना यही सपा की पहचान है। सपा प्रमुख जी, उत्तर प्रदेश से आपकी राजनीति उसी दिन ख़त्म हो गई थी, जिस दिन आपने नेता विपक्ष का पद त्याग कर दिल्ली की ओर रुख कर लिया था।

विधायक ने अपनी बात समाप्त करते हुए लिखा असल में, सपा प्रमुख की चिंता भाजपा नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनाव में स्वयं के 2-4 सीटों तक सिमटने का डर है। लेकिन जनता सब जानती है, तुष्टीकरण और विभाजन की राजनीति अब नहीं चलेगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel