Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

इफ्को क्षेत्रीय प्रबंधक ने किसानों को दी कम खाद में अधिक पैदावार लेने की जानकारी

Published on: 12-09-2025
  • खीरों के भीतरगाँव में किसान गोष्ठी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी के उपयोग पर जोर

खीरों, रायबरेली। ग्राम भीतरगाँव साधन सहकारी समिति प्रांगण में इफ्को (IFFCO) द्वारा किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में इफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के तरीके बताए।

उन्होंने कहा कि यदि किसान पारंपरिक खाद की जगह नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग करें तो कम खाद और कम पैसे में अधिक पैदावार संभव है। यह तकनीक मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों की लागत घटाने में भी सहायक है।

किसान गोष्ठी को विजय बहादुर सिंह पूर्व निदेशक आईएफडीसी नई दिल्ली, इफ्को प्रतिनिधि और किसान सुनील कुमार मिश्र (लल्ला बाबू एडवोकेट) व पप्पू तिवारी ने भी संबोधित किया। वक्ताओं ने किसानों को वैज्ञानिक ढंग से खेती करने और उर्वरकों का संतुलित उपयोग करने की सलाह दी।

बड़ी संख्या में किसान रहे मौजूद

गोष्ठी में सहायक विकास सहकारिता खीरों विनय कुमार, समिति के अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्र, सचिव उदयभान सिंह, रामनरेश कुशवाहा, रामसेवक यादव, मदन शुक्ल, पप्पू तिवारी, ब्रजेश यादव, शिवमोहन पाल, बलवंत सिंह, दिनेश तिवारी, अशोक लोधी, कल्लू सिंह, माताप्रसाद यादव, राजेश यादव, रामबहादुर लोधी, राजाराम यादव, रामसेवक पासी समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel