Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उत्पाद विभाग की कार्रवाई में लगभग 10 लाख रू. का अवैध शराब जब्त

Follow

Published on: 23-04-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। सहायक आयुक्त, उत्पाद को प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उत्पाद विभाग की टीम द्वारा एमजीएम थाना अंतर्गत आर.वी.एस के पास तुरियाबेड़ा – सिमुलडांगा मार्ग पर छापेमारी कर एक छोटे मालवाहक वाहन (Ashoka Leyland, Model: Bada Dost ) से अवैध विदेशी शराब को दो ऑटोरिक्शा में लोड करते हुए पकड़ा गया । मालवाहक वाहन पर Royal Gold Cup Whisky की कुल 180 पेटी, जिसे भूसा के बोरे के नीचे छिपाकर रखा हुआ था, लदा हुआ पाया गया एवं दोनों ऑटोरिक्शा पर इसी ब्रान्ड की 03-03 पेटी लदी पाईं गई।

छापेमारी दल के वाहन को आता देख दोनो ऑटोरिक्शा चालक एवं मालवाहक वाहन के चालक भागने का प्रयास किया गया । जवानों की मुस्तैदी से दोनो ऑटोरिक्शा चालकों को पकड़ लिया गया, परन्तु मालवाहक वाहन का चालक जंगल क्षेत्र का लाभ लेकर फरार हो गया।

प्रारंभिक पूछताछ में ऑटोरिक्शा चालकों ने बताया कि उन्हें कुख्यात अवैध शराब कारोबारी नीरज गुप्ता के सहयोगी मनोज वर्मा उर्फ चिकना द्वारा शराब की पेटियां ऑटोरिक्शा के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आपूर्ति करने के उद्देश्य से बुलाया गया था। साथ ही जानकारी दी कि मालवाहक वाहन द्वारा अवैध शराब की इस खेप को रांची से नीरज गुप्ता और निखिल सिंह उर्फ सोनू सिंह द्वारा मंगवाया गया था।

गिरफ्तार अभियुक्तों सहित अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। जब्त मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग दस लाख रुपए है।

अभियुक्तों का नाम

1. निखिल कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह पिता- अखिलेश्वर सिंह, सहारा सिटी आजाद बस्ती मानगो (फरार)

2. नीरज गुप्ता, पिता- जगदीश गुप्ता, सीतारामडेरा, (फरार)

3. मनोज वर्मा उर्फ चिकना, पिता – जगदीश वर्मा, पोस्ट ऑफिस रोड मानगो (फरार )

4. बबलू केशरी, पिता – रामजी केशरी, आदर्श नगर मानगो (जेल )

5. संजय मल्लिक, पिता- रॉबिन मल्लिक, डिमना बस्ती (जेल)

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel