Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बोकारो : शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रथ (एलइडी वान) के माध्यम से आमलोगों को किया जा रहा जागरूक

Follow

Published on: 09-01-2025

 

बोकारो (झारखंड)। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रथ (एलइडी वान) के माध्यम से आमलोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके तहत चास नगर निगम, सेक्टर 4, बोकारो मॉल, सेक्टर 9, बेरमो, जैनामोड़, नयामोड़ और बोकारो स्टील सिटी के अंतर्गत अन्य स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक किया गया तथा सभी लोगों को सड़क सुरक्षा से संबंधित वीडियो प्रदर्शित कर लोगों को जानकारी दी गई।

जिला परिवहन पदाधिकारी श्रीमती वंदना सेजवलकर ने जानकारी दी कि जागरूकता रथ के माध्यम से आमजनों को सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूक किया जा रहा है। इसके माध्यम से जिले के प्रमुख चौक चौराहा सहित अन्य जगहों पर जाकर यातायात नियमों के पालन हेतु हेलमेट और सीट बेल्ट के फायदे से संबंधित वीडियो क्लिप लोगों को दिखाया जा रहा है तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए अन्य कई तरह के कार्यक्रम भी किया जा रहा है।

उन्होंने आगे जानकारी दी कि यातायात नियमों के अनुसार दो पहिया वाहन चलाने वाले चालकों को हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का प्रयोग करना अनिवार्य है। साथ ही वाहन चालक अपने और अपने परिवार के लिए सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन जरूर करे।

ज्ञातव्य हो कि सड़क सुरक्षा माह आगामी 31 जनवरी, 2025 तक मनाया जाएगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel