Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्या, झारखंड राज्य खाद्य आयोग ने की परिसदन में समीक्षा बैठक, कुपोषण उपचार केंद्र एवं आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

Follow

Published on: 20-06-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला अंतर्गत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन, योजनाओं की प्रगति एवं जन शिकायतों की स्थिति की समीक्षा हेतु झारखंड राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य श्रीमती शबनम परवीन की अध्यक्षता में परिसदन जमशेदपुर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में खाद्य आपूर्ति, सामाजिक सुरक्षा, नगर विकास, समाज कल्याण, कल्याण सहित अन्य विभागीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही आयोग को प्राप्त शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया गया।

प्रभारी अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का उद्देश्य है कि अंतिम व्यक्ति तक समय पर और गुणवत्तापूर्ण लाभ पहुंचे। यदि किसी स्तर पर शिकायतें प्राप्त हो रही हैं तो यह जिम्मेदार विभागों की प्राथमिकता होनी चाहिए कि वे तुरंत समाधान करें और भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।

कुपोषण उपचार एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण

समीक्षा के बाद श्रीमती परवीन ने टेल्को कॉलोनी स्थित MTC (मदर टेरेसा सेंटर) एवं न्यू कपाली क्षेत्र के दो आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को मिलने वाले पोषण आहार, रख-रखाव की स्थिति, केंद्र में उपस्थित कार्यकर्ता, एवं अभिलेखों के रखरखाव की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि कुछ आवश्यक सुधार की जरूरत है, जिस पर उन्होंने त्वरित सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए।

श्रीमती परवीन ने यह स्पष्ट किया कि सरकार की सभी योजनाओं का अंतिम उद्देश्य है कि समाज के सबसे अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ बिना बाधा के पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से कहा की कि वे सजगता के साथ कार्य करें और लाभुकों के प्रति संवेदनशील रहें। बैठक में अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री सलमान जफर खिजरी समेत अन्य सम्बंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel