Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

रायबरेली मे 462 जोड़ों ने सात फेरे लेकर थामा एक दूसरे का दामन

Published on: 18-11-2024

-मुख्यमंत्री योजना का लाभ पाकर, आशीर्वाद देकर दी गयी विदाई

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के कुशल निर्देशन में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन गन्ना कांटा मैदान सातंव व मिनी स्टेडियम सलोन में सकुशल संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह गन्ना कांटा मैदान में सम्म्लित रहे।

कार्यक्रम में कुल 462 जोड़ों का विवाह हुआ। उद्यान मंत्री ने गन्ना कांटा मैदान में सम्मिलित होकर नव वैवाहिक जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।उन्होंने नव वधुओं को निर्धारित आभूषण भी वितरित किए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की तरफ से मुझे इस कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त हुआ मैं सभी वर वधुओं और उनके परिवार जनों को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं।

समाज कल्याण अधिकारी ने बताया कि गन्ना कांटा मैदान कार्यक्रम में हरचंदपुर 34, सातंव 21, खीरो 10, लालगंज 8, सरेनी 4, बछरांवा 66, शिवगढ़ 59, महराजगंज 50, न0प0 बछरांवा 3, न0प0 महाराजगंज 2, न0प0 शिवगढ़ 17 सहित कुल 274 जोड़े का विवाह हुआ।

इसी प्रकार मिनी स्टेडियम, सलोन में सलोन 39, न0प0सलोन 7, न0प0 नसीराबाद 2, न0प0 परशदेपुर 4, छतोह 49 डीह 87 सहित कुल 188 जोड़े का विवाह संपन्न हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel