Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की लापरवाही, मरीजों को करना पड़ा इंतजार

Published on: 23-09-2025
  • सेवा पखवाड़ा में स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल, डॉक्टर समय पर नहीं पहुंचे ड्यूटी स्थल पर
  • अधीक्षक की मिलीभगत से बिना अस्पताल आए ही उठाया जा रहा वेतन, स्वास्थ्य विभाग पर सवाल
  • प्राइवेट प्रैक्टिस में व्यस्त सरकारी डॉक्टर, ड्यूटी से लगातार गायब रहने की शिकायतें आम
  • ग्रामीणों ने जताया आक्रोश, डॉक्टरों की मनमानी रोकने और सख्त कार्रवाई की मांग उठी

रायबरेली। सशक्त नारी, समृद्ध परिवार कार्यक्रम के तहत चल रहे सेवा पखवाड़ा में डॉक्टरों की मनमानी थमने का नाम नहीं ले रही है। कई ड्यूटी स्थलों पर डॉक्टर समय से नहीं पहुंचे। कहीं डॉक्टर आए भी तो खानापूर्ति करके तुरंत लौट गए। इससे महिला मरीज और किशोरियां मायूस होकर लौट गईं।

सोमवार को सेहरामऊ केंद्र पर डॉ. निधी गौतम नहीं पहुंचीं। महिलाएं उनका घंटों इंतजार करती रहीं और आखिरकार निराश होकर घर लौट गईं। दुलारेपुर केंद्र पर डॉ. अर्चिता वर्मा थोड़ी देर रुककर खानापूर्ति कर चली गईं। डॉ. सदफ असगर और डॉ. अर्चिता वर्मा लखनऊ से एक ही कार से आईं और ड्यूटी को महत्व देने के बजाय समय देखकर लौट गईं। एकौनी पीएचसी में भी मरीज डॉ. सदफ असगर का इंतजार करते रहे।

स्थानीय लोगों का कहना है कि खीरों सीएचसी व उससे जुड़े पीएचसी–एकौनी, देवगांव, दृगपालगंज, सेमरी और राजकीय महिला चिकित्सालय पाहो में अधिकांश डॉक्टरों की ड्यूटी से गायब रहने की शिकायतें लगातार होती हैं। इसके बावजूद डॉक्टरों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं होती। ग्रामीणों का आरोप है कि अधीक्षक की मिलीभगत से डॉक्टर बिना अस्पताल आए ही वेतन ले रहे हैं।

ड्यूटी से बचने के नए तरीके

ग्रामीणों ने बताया कि कई डॉक्टर बिना ड्यूटी स्थल पर पहुंचे पुराने स्वास्थ्य मेले की तस्वीरें सोशल मीडिया पर डालते हैं और खानापूर्ति कर लेते हैं। सेवा पखवाड़ा में भी यही रवैया देखने को मिला।

प्राइवेट प्रैक्टिस के आरोप

डॉ. निधी गौतम और डॉ. इति चौधरी पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वे ड्यूटी से अक्सर गायब रहती हैं और प्राइवेट प्रैक्टिस करती हैं। वहीं आरबीएसके के संविदा डॉक्टर फारूकी हफ्ते में केवल दो दिन ही आते हैं। उन पर आरोप है कि ड्यूटी समय में लखनऊ के एक निजी अस्पताल में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं।

सेवा पखवाड़ा हो रहा बेअसर

ग्रामीणों का कहना है कि सेवा पखवाड़ा का मकसद महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य सुविधाएं देना है, लेकिन डॉक्टरों की लापरवाही और मनमानी से यह कार्यक्रम केवल औपचारिकता बनकर रह गया है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel