Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा एचसीएल टेक के बीच “टेक बी” कार्यक्रम के लिए हुआ एमओयू, इस कार्यक्रम के तहत 12 वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रशिक्षण के साथ जॉब एवं उच्च शिक्षा के भी मिलेंगे अवसर

Follow

Published on: 18-06-2025

 

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- युवा पीढ़ी को तकनीकी और कौशल प्रशिक्षण के साथ जॉब उपलब्ध कराने की दिशा में पहल करने वाली कंपनी/ संस्थान को राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- राज्य के बच्चे बच्चियों में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं, बस सही रास्ता दिखाने की जरूरत

◆ मुख्यमंत्री ने कहा- गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए बिना किसी गारंटी के 15 लाख रुपए रुपए तक का ऋण उपलब्ध करा रही सरकार

● राज्य की युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

● बेहतर करियर निर्माण के लिए नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने एवं नया आयाम जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी

रांची (झारखंड)। राज्य की युवा पीढ़ी का बेहतर भविष्य सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। इस सिलसिले में करियर निर्माण के लिए नई पीढ़ी को रास्ता दिखाने एवं नया आयाम जोड़ने का प्रयास निरंतर जारी है। इसी कड़ी में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और एचसीएल टेक के बीच प्लेसमेंट लिंक्ड बेस्ड प्रोग्राम “टेक बी ” के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर एक बड़ा कदम है। मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड मंत्रालय में इस बाबत आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य के युवाओं को सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उज्जवल भविष्य के सपने को साकार करने का मौका मिलेगा।

कंपनियों / संस्थानों को सरकार पूरा सहयोग करेगी

मुख्यमंत्री ने 12 वीं कक्षा के बाद से ही झारखंड के विद्यार्थियों को आईटी सेक्टर से जोड़ने की दिशा में एचसीएल के “टेक बी” कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि यहां की युवा पीढ़ी को तकनीकी शिक्षा और कौशल प्रशिक्षण के साथ जॉब उपलब्ध कराने के लिए अगर कोई कंपनी/ संस्थान पहल करती है, तो उसे ,राज्य सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार बच्चे -बच्चियों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार उपलब्ध कराने के लिए कृत संकल्पित होकर काम कर रही है।

स्कूली शिक्षा के बाद निश्चित भविष्य की ओर बढ़ने का एक मौका

मुख्यमंत्री ने कहा कि “टेक बी” एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसके जरिए विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा पूरी करने के साथ ही निश्चित भविष्य बनाने का मौका मिल रहा है। इतना ही नहीं,सफल प्रशिक्षण के बाद जॉब और उच्च शिक्षा प्राप्त करने के भी अवसर मिलेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे पूरी लगन के साथ इस प्रोग्राम का हिस्सा बनकर अपने करियर को नई दिशा दें। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से संबंधित सभी तरह की जानकारियां स्कूली विद्यार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में ठोस पहल होनी चाहिए।

यहां के बच्चे- बच्चियों में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चे -बच्चियों में प्रतिभा और हुनर की कोई कमी नहीं है । जरूरत इस बात की है कि इन्हें कैसे सही रास्ता दिखाया जाए, ताकि वे आगे बढ़ सके। हमारी सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से यहां की नई पीढ़ी को बेहतर शिक्षा देने के साथ कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण और रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार करती आ रही है।

गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना का लें लाभ

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के बच्चों को पढ़ाई में आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू की गई है । चाहे आप इंजीनियरिंग की पढ़ाई करना चाहते हों, या मैनेजमेंट अथवा कोई और कोर्स, गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत बिना किसी गारंटी के आपको 15 लाख रुपए तक का लोन उपलब्ध होगा। सरकार की ओर से आप सभी को हर स्तर पर सहयोग किया जाएगा।

इस अवसर पर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री श्री रामदास सोरेन, मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव श्री अविनाश कुमार, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव श्री उमाशंकर सिंह, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के निदेशक श्री शशि रंजन और एचसीएल टेक के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट श्री सुब्बारमण बालासुब्रमण्यम मौजूद थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel