Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

बकरीद त्योहार को देखते हुए थाना सरोजनीनगर में पीस कमेटी की बैठक संपन्न

Published on: 14-06-2024

थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने बैठक में सुनी जन समस्याएं, दिए आवश्यक निर्देश

शकील अहमद

सरोजनीनगर, लखनऊ। सरोजनीनगर थाना के अंतर्गत होने वाले मुस्लिम त्योहार ईद उल अजहा बकरीद त्योहार को देखते हुए गुरुवार को थाना सरोजनीनगर प्रभारी शैलेंद्र गिरी के नेतृत्व में पीस बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में स्थानीय मौलाना मोहम्मद कलीम, मोहमद कुर्षिद आलम, मोहम्मद शाबीर, मोहम्मद आसिफ सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। पीस बैठक के दौरान प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने आने वाले बकरीद त्योहार पर चर्चा की और पुलिस प्रशासन द्वारा निर्देश भी जारी किया।

इस मौके पर थाना प्रभारी शैलेंद्र गिरी ने स्थानीय मौलाना वा सम्मानित लोगो को जागरूक किया। शैलेंद्र गिरी ने बताया की किसी प्रकार की अवैधानिक कुर्बानी नही दी जाएगी। बाकी बची हुई कुर्बानी का अंश कृपया जमीन में गाड़ दे, आसपास गंदगी न फैलाए , स्वच्छता पर ध्यान दें । सोशल मीडिया पर कोई आपत्तिजनक मैसेज न डाले और न ही किसी प्रकार का किसी धर्म के प्रति आहत करने वाले फोटो डाले।

इसी क्रम में प्रभारी ने बताया कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दे, यदि अज्ञात खबर हो तो कृपया स्थानीय थाना सरोजनी नगर से संपर्क करे और जानकारी दे, पुलिस आवश्यक कार्यवाही करेगी और आपस में शांति व्यवस्था बनाए रखने पर भी अपील की। इस अवसर पर
साइबर ठगी से भी बचने के लिए उपस्थित लोगो को दी गईं जानकारी , आखिर कैसे साइबर ठगी होने से बचा जाए।

आपके आसपास यदि किसी अज्ञात लोगो की सूचना मिलती है या कोई काल आती है तो सावधान रहे, न ही वीडियो काल करे, और न ही मोबाइल पर बात करें। इससे संबंधित स्थानीय थाना को तत्काल सूचित करे, उचित कार्यवाही की जाएगी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel