Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अविश्वसनीय! इंग्लैंड ने मुल्तान में एक या दो नहीं बल्कि 3 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े, आ गयी रिकॉर्ड्स की बाढ़

Follow

Published on: 11-10-2024

ENG vs PAK: मुल्तान में मेजबान पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस में एक समय पाकिस्तान टीम काफी मजबूत नजर आ रही थी लेकिन जैसे ही इंग्लैंड की बल्लेबाजी आई तो मैच का पासा ही पलट गया। पाकिस्तान के पहली पारी के 556 रनों के स्कोर के जवाब में इंग्लैंड ने 823 रन स्कोरबोर्ड पर टांगते हुए कई बड़े रिकॉर्ड चकनाचूर कर दिए। टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में चौथी बार ऐसा देखने को मिला जब किसी टीम ने एक पारी में 800 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में चौथा बड़ा स्कोर भी है।

इंग्लैंड को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में पूर्व कप्तान जो रूट और हैरी ब्रूक का अहम योगदान रहा। हैरी ब्रूक ने शानदार तिहरा शतक जड़ा जबकि जो रूट ने दोहरा शतक लगाते हुए कई बड़े कीर्तिमान अपने नाम किए। हैरी ब्रुक टेस्ट क्रिकेट इतिहास का दूसरा सबसे तेज तिहरा शतक लगाया। उन्होंने 300 का आंकड़ा छूने के लिए सिर्फ 310 गेंदें ली। ब्रूक 317 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रूट ने 262 रनों की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 454 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी हुई। इस तरह टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड टूट गया। रूट और ब्रूक ने मिलकर एडम वोजेस और शॉन मार्श के 449 रनों के साझेदारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड चकनाचूर किया।

टेस्ट क्रिकेट में चौथे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

                बैटिंग पार्टनर                रन            खिलाफ            साल  
            जो रूट और हैरी ब्रूक                454           पाकिस्तान           2024
       एडम वोजेस और शॉन मार्श                449           वेस्टइंडीज            2015
  थिलन समरवीरा और महेला जयवर्धने                437           पाकिस्तान            2009

रूट और हैरी ब्रूक की ये साझेदारी टेस्ट क्रिकेट में किसी मेहमान जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी साझेदारी है। उन्होंने 90 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को ध्वस्त किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के डॉन ब्रैडमैन और विल पोन्सफोर्ड ने मिलकर इंग्लैंड में 451 रनों की पार्टनरशिप की थी। अब जाकर ये रिकॉर्ड टूटा है।

मेहमान जोड़ी द्वारा बनाई गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप

               बैटिंग पार्टनर               रन                खिलाफ              साल
           जो रूट और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)              454              पाकिस्तान              2024
    डॉन ब्रैडमैन और विल पोन्सफोर्ड (ऑस्ट्रेलिया)              449               इंग्लैंड             1934
मार्वन अटापट्टू – कुमार संगकारा (श्रीलंका)              438              जिम्बाब्वे              2004

यही नहीं,  रूट और हैरी ब्रूक की 454 रनों की साझेदारी पाकिस्ताने के खिलाफ टेस्ट में सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स के नाम था जिन्होंने 1958 में  446 रनों की पार्टनरशिप की थी।

टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सबसे बड़ी साझेदारी

              बैटिंग पार्टनरशिप        रन       खिलाफ      साल
    जो रूट और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)       454    पाकिस्तान    2024
    कॉनराड हंट और गैरी सोबर्स (वेस्टइंडीज)       446    पाकिस्तान    1958
 महेला जयवर्धने और थिलन समरवीरा (श्रीलंका)       437     पाकिस्तान    2009
राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग (भारत)       410     पाकिस्तान    2006

टेस्ट क्रिकेट इतिहास में सबसे बड़ी पार्टनरशिप

बैटिंग पार्टनरशिप  रन  खिलाफ साल
      महेला जयवर्धने और कुमार संगकारा (श्रीलंका)        624   साउथ अफ्रीका        2006
       सनथ जयसूर्या और रोशन महानामा (श्रीलंका)        576         भारत        1997
          मार्टिन क्रो और एंड्रयू जोन्स (न्यूजीलैंड)        467        श्रीलंका       1999
             जो रूट और हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)       454       पाकिस्तान       2024

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel