Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को हराया, इस खिलाड़ी के दम पर जीती दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी।

Published on: 22-01-2025

भारतीय पुरुष टीम ने इंग्लैंड को 79 रनों से हराकर शारीरिक दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी जीती है। भारत के लिए गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया। मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 197 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया और फिर इंग्लैंड को 118 रन पर आउट कर दिया। भारत के लिए मैच में योगेंद्र भदोरिया सबसे बड़े हीरो साबित हुए और उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी का नमूना पेश किया।

 

योगेंद्र भदोरिया ने लगाया दमदार अर्धशतक

भारत के लिए ओपनिंग करने उतरे योगेंद्र भदोरिया ने 40 गेंदों में 182.50 के स्ट्राइक रेट से 73 रन बनाए, जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल रहे। उनके अलावा विक्रांत केनी, माजिद और रवींद्र सैंटे ने भी अच्छी बल्लेबाजी की। इन प्लेयर्स की वज से ही टीम इंडिया ने 197 रनों का स्कोर खड़ा किया।

राधिका प्रसाद ने हासिल किए चार विकेट

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजी में राधिका प्रसाद ने मोर्चा संभाला और 3.2 ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। कप्तान विक्रांत केनी ने तीन ओवर में 15 रन देकर दो और रवींद्र सैंटे ने चार ओवर में 24 रन देकर दो विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया। सनी और नरेंद्र के खाते में एक-एक विकेट गया। इन गेंदबाजों के आगे श्रीलंका के बल्लेबाज टिक नहीं पाए। श्रीलंका की पूरी टीम 118 रनों पर सिमट गई।

ट्रॉफी जीतने पर कप्तान ने जताई खुशी 

विक्रांत केनी ने कहा कि दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी में इस अविश्वसनीय टीम की अगुवाई करना और उसे जीत दिलाना मेरे करियर का सबसे गौरवपूर्ण क्षण है। प्लेऑफ से लेकर फाइनल तक इस टीम ने अपनी प्रतिभा और जज्बे का शानदार नमूना पेश किया। हर खिलाड़ी ने इस उपलब्धि में योगदान दिया है। यह ट्रॉफी सिर्फ हमारी नहीं है, बल्कि हर उस दिव्यांग व्यक्ति की है जिसने कभी भारत के लिए क्रिकेट खेलने का सपना देखा है।

मुख्य कोच रोहित जालानी ने कहा कि हमारे खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान गजब का जज्बा दिखाया और हर चुनौती का डटकर सामना किया। हमारी यह जीत चैंपियन बनने के कारण ही नहीं बल्कि हमारी टीम के जीत के जज्बे और लगन के कारण भी विशेष है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel