Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

पटमदा में आम बागवानी को बाजार से जोड़ने की पहल, प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन

Follow

Published on: 17-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मनरेगा योजना के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा प्रखंड में संचालित ‘बिरसा हरित ग्राम योजना’ के अंतर्गत विकसित आम बागवानी को बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से एक प्रखंड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में आम उत्पादकों, सरकारी अधिकारियों, विपणन सचिव तथा एनजीओ प्रतिनिधियों की भागीदारी रही।

बीते कुछ वर्षों में जिले के विभिन्न प्रखंडों में मनरेगा के माध्यम से बड़े पैमाने पर आम की फलोत्पादन योजनाओं का क्रियान्वयन हुआ है। इसके फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जिससे किसानों की आय में वृद्धि की संभावनाएं भी प्रबल हुई हैं। अब आवश्यकता इस बात की है कि इन उत्पादों को उचित बाजार उपलब्ध कराया जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का न्यायसंगत मूल्य मिल सके।

सम्मेलन में उपस्थित अपर उपायुक्त श्री भगीरथ प्रसाद, पटमदा के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, तथा विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधियों ने आम विपणन को लेकर विचार-विमर्श किया। इसमें स्थानीय स्तर पर संग्रहण, ग्रेडिंग, ब्रांडिंग, मूल्य संवर्धन और निर्यात की संभावनाओं पर विशेष चर्चा हुई।

ऑल सीजन फार्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि पटमदा में उत्पादित आम का सैंपल कोलकाता स्थित लैब भेजा जा रहा है, जिसकी गुणवत्ता रिपोर्ट के आधार पर इसे विदेशों में निर्यात करने की दिशा में कार्य किया जाएगा। वहीं, श्री सारन्या और Intet to Solution जैसे निजी साझेदारों ने 5 एकड़ क्षेत्रफल में उत्पादित आम की संपूर्ण फसल को खरीदने और किसानों को उचित मूल्य देने का आश्वासन दिया।

इस पहल को आम बागवानी को स्थायी आजीविका विकल्प के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जिला प्रशासन का प्रयास है कि कृषि आधारित योजनाओं को बाजार से जोड़कर किसानों की आमदनी को दोगुना करने के लक्ष्य की ओर ठोस प्रगति की जाए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel