Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

मानगो को जाम मुक्त करने की पहल: जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार मानगो में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Follow

Published on: 02-12-2024

-एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, सिटी एसपी ने लिया जायजा, दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी व पुलिस बल की रही प्रतिनियुक्ति

-सड़क किनारे से अस्थायी दुकानदार व स्थाई दुकानों के एक्सटेंशन को हटाया गया

-पहले से बेहतर हुई ट्रैफिक व्यवस्था, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। मानगो में ट्रैफिक समस्या के निराकारण को लेकर जिला प्रशासन द्वारा संवेदनशील प्रयास किये जा रहे हैं । डिमना चौक से मानगो चौक और मानगो पुल क्रॉस करने में लोगों को आ रही समस्या को देखते हुए सड़क से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिक्रमण हटाने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

इस दौरान सड़क किनारे अस्थाई रूप से घेरा बनाकर बैठने वाले सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदारों से सड़क को अतिक्रमण मुक्त किया गया साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए खुले स्थान पर दुकान लगाएं, सड़क किनारे जोखिम लेकर दुकान नहीं लगाएं साथ ही इससे जाम की भी समस्या बनी रहती है। दोबारा से अतिक्रमण करने पर विधि सम्मत कार्रवाई की चेतावनी दी गयी। वहीं कई स्थाई दुकानदारों के एक्सटेंशन को भी हटाया गया।

दंडाधिकारी के रूप में मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्री आकिब जावेद एवं श्री अरविंद अग्रवाल की देखरेख में पूरा अतिक्रमण हटाओ अभियान संचालित किया गया। मौके पर मानगो व आजादनगर थाना के पुलिस पदाधिकारी व पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

गौरतलब है की एडीएम लॉ एंड ऑर्डर द्वारा सभी स्टेक होल्डर के साथ बैठक में अतिक्रमण हटाने को लेकर रणनीति बनाई गई थी ताकि मानगो क्षेत्र के लोगों को जाम की समस्या से निजात दिलाया जा सके। अतिक्रमण हटाने के साथ साथ ट्रैफिक रेगुलेट करने के लिए अतिरिक्त मानव बल की भी प्रतिनियुक्ति की गई है ताकि लोग सुगमता से आवागमन कर सकें।

पूरे अभियान का जायजा लेते हुए एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री अनिकेत सचान व सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष ने बस स्टैंड, मानगो चौक से डिमना चौक के विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण कर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया तथा जाममुक्त मानगो को लेकर दीर्घकालिक उपायों पर चर्चा की।

अतिक्रमण हटाओ अभियान के पश्चात एडीएम लॉ एंड ऑर्डर व सिटी एसपी ने शाम में ट्रैफिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार हुआ है, वाहनों का परिचालन सुगमता से हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा लगातार समीक्षा की जा रही है, और भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे ताकि ट्रैफिक व्यवस्था और सुगम हो एवं मानगो क्षेत्रवासियों को आवागमन में आसानी हो।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel