Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा ले:डीएम

Published on: 02-10-2024

-डीएम बोलीं महापुरुषों के जीवन सिद्धांतों को अपनी कर्तव्यनिष्ठा में शामिल करें

रायबरेली। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जयंती के अवसर पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इससे पहले उन्होंने कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

जिलाधिकारी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने हमें सत्य, अहिंसा और कर्तव्य निष्ठा का संदेश दिया।

हमें अपने कार्य क्षेत्र में भी इस भावना को शामिल करना चाहिए। जिससे कि इन महापुरुषों को सच्ची श्रद्धांजलि मिल सके। उन्होंने कहा कि यह दिन न केवल इन महापुरुषों के जन्म की वर्षगांठ है, बल्कि उनके आदर्शों और सिद्धांतों को याद करने का भी अवसर है।

हमें इनके सिद्धांतों को याद करना चाहिए और उनके आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का प्रयास करना चाहिए। हमें उनकी शिक्षाओं से सीखना चाहिए और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए काम करना चाहिए। दोनों विभूतियो की याद में वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ भावना श्रीवास्तव ने देशभक्ति गीत सुनाए।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन सिद्धार्थ,अपर जिला अधिकारी वित्त अमृता सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ भावना श्रीवास्तव, नगर मजिस्ट्रेट जीतेन्द्र श्रीवास्तव,उप जिलाधिकारी (न्यायिक) चन्द्रप्रकाश गौतम के अतिरिक्त सभी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel