Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं एबीवीपी के 77वें स्थापना दिवस पर पर्यावरण संरक्षण हेतु प्रेरणादायक पहल 

Published on: 09-07-2025
शक्तिनगर इकाई द्वारा पौधारोपण व पौधा वितरण कार्यक्रम हुई आयोजित
शक्तिनगर(सोनभद्र)। बुधवार को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 77वें स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर अभाविप शक्तिनगर इकाई द्वारा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ एनटीपीसी परिसर शक्तिनगर में पौधारोपण एवं पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारी की ओर प्रेरित करना था। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद गीत से हुई, जिसके पश्चात वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर एबीवीपी की जिला प्रमुख डॉ. अपर्णा त्रिपाठी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा- एबीवीपी एक विचार है — राष्ट्र प्रथम की भावना से ओतप्रोत संगठन, जो न केवल छात्र हितों के लिए कार्य करता है बल्कि समाज के हर क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने हेतु प्रतिबद्ध है। पौधारोपण जैसा कार्यक्रम आज के दौर में न केवल एक पर्यावरणीय ज़रूरत है, बल्कि यह एक सामाजिक संकल्प भी है।
मैं एबीवीपी शक्तिनगर की इस रचनात्मक पहल की सराहना करती हूँ और युवाओं से अपील करती हूँ कि वे इसी तरह राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं।”वहीं एबीवीपी के तहसील संयोजक साजन शाहवाल ने कहा- “विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि यह युवाओं को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, सेवा एवं नेतृत्व जैसे गुणों से परिपूर्ण करता है। हम मानते हैं कि परिवर्तन किसी नारे से नहीं, कार्यों से आता है- और यह कार्यक्रम उसी का प्रमाण है।”कार्यक्रम में सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
वृक्षारोपण के बाद पौधा वितरण किया गया, जिसमें उपस्थित युवाओं को पर्यावरण-संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। छात्रों में देशभक्ति, पर्यावरणीय जागरूकता और संगठनात्मक भावना का विशेष उत्साह देखा गया।कार्यक्रम के संयोजन में एबीवीपी के स्थानीय कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही, जिन्होंने संपूर्ण आयोजन को सुनियोजित, अनुशासित एवं संदेशप्रद बनाया। इस पहल के माध्यम से परिषद ने यह सिद्ध किया कि संगठन की शक्ति केवल रैलियों और आंदोलनों में नहीं, बल्कि रचनात्मक कार्यों में भी दिखती है। अंत में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel