Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

सेना के सौर्य का अपमान भाजपा के नियत और सोच का उदगार है : आनन्द बिहारी दुबे

Follow

Published on: 17-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस के तत्वावधान में साकची चौक पर भाजपा के मंत्री और नेता का पुतला दहन कार्यक्रम जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि कर्नल सोफिया कुरैशी भारत की महान सुपुत्री के खिलाफ भाजपा के मध्य प्रदेश के मंत्री बिजय शाह, उपमुख्यमंत्री एवं विधायक ने सेना को अपमानित करने वाला बयान देकर सेना के सौर्य को कलंकित किया है। किसी मंत्री के द्वारा स्तरहीन बात कहना निंदनीय है।

जब कि बेलागावी कर्नाटक की रहने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी के पिताजी, चाचा, नाना, दादा सभी सेना में रह चूकें है। उस मंत्री को यह भी पता नही है कि सेना में कोई जात और धर्म नही होता, सिर्फ और सिर्फ भारत माता होती है। देश प्रथम होता है। उक्त मंत्री ने गंदा बयान देकर ना सिर्फ महिलाओं को अपमानित किया है बल्कि सेना के जवानों, सेवा निवृत्त सैनिकों और हर देश प्रेमी लोगों को भी अपमानित किया है।

कर्नल सोफिया कुरैशी ऑपरेशन सिंदूर को लीड कर आतंकियों और पाकिस्तान को हर मोर्चे पर सबक सिखाने में लगी थी। ऐसे समय में भाजपा के मंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक ने देश के अंदर जहर घोलने का कार्य किया है। सेना का लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ देश सेवा ही रहता है। सेना पर लेस मात्र भी शकसुभा नही रखना चाहिए।

भारतीय सेना के वीरता को मैं सलाम करता हूॅ। हमें अपने बेटियों पर गर्व है।

जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के लोग तिरंगा यात्रा सिर्फ दिखावे के लिए निकाल रहे है, ज्यादा अच्छा होता कि उक्त मंत्री, उपमुख्यमंत्री, विधायक को पार्टी से और मंत्री पद से निकालते। आज देश का एक एक नागरिक हतप्रभ है कि सीजफायर की घोषणा बिना आतंकियों और पाकिस्तान को सबक सिखाए नही करना चाहिए था।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, संजय चौधरी, शफीअहमद खान, राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सामंता कुमार, अपर्णा गुहा, के के शुक्ल, रजनीशसिंह, नलिनी सिन्हा, मनोज झा, संजय तिवारी, अंसार खान, बबुआ झा, अली रजा खान, शशी कुमार सिन्हा, शाहनवाज अहमद, राकेश साहू, जी एम रजा बबलू, इंतिखाब, अमित श्रीवास्तव, सुरेन्द्र शर्मा, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, उदय कुमार सिंह, अरूण कुमार सिंह, एस पी सिंह, सतीश कुमार, संजय कुमार, सुनीता ओझा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, राजेश चौधरी, अजय कुमार दास, विनोद यादव, रामदास मेहता, चन्द्रवती पाल, इंदु देवी , सुमन देवी, राजगीर सिंह यादव, रंजीत झा, सुखदेव सिंह मल्ली, जसवंत सिंह जस्सी, मो सलीम, संजय घोष, अमित पाण्डेय, अरूण बारीक, प्रवीण महानन्द, मनोज सिंह, मनोज कान्त भट्ट, फरहत बेगम, पवन कुमार बबलू, राजकुमार वर्मा, रंजीत सिंह, राजकुमार दास, जफर अहमद सहित कांग्रेसजन शामिल हुए।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel