Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डी ए वी परासी में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Published on: 21-06-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। ‘योगः कर्मसु कौशलं’ उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से 21 जून 2025 को डी ए वी परासी में योग दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस महत्त्वपूर्ण आयोजन का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती रचना दुबे ने दीप प्रज्ज्वलित करते हुए किया। इस अवसर पर छात्र कार्यकारिणी परिषद के सभी सदस्य उपस्थित थे। इस अवसर विशेष पर प्राचार्या ने विद्यालय के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं और उपस्थित बच्चों को न केवल योग की महत्ता एवं उसकी उपादेयता से रूबरू कराया बल्कि सभी को इसे अपने दैनिक जीवन में अनिवार्य रूप से अंगीकार करने की प्रेरक सीख दी। तत्पश्चात विद्यालय की खेल शिक्षिका श्रीमती प्रिया सिंह ने सभी को स्वस्थ रहने के लिए अनिवार्य योगासनों का महत्त्व बताते हुए लाभकारी आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेतर कर्मचारी उपस्थित थे। मंच संचालन श्रीमती प्रतिमा रवानी और डॉ.गौरव कुमार मिश्रा ने किया। यहाँ ध्यातव्य हो कि डी ए वी प्रबंधकर्ता समिति एवं ककरी परियोजना एन सी एल के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किए गए योग दिवस के कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा आठवीं से बारहवीं तक के 50 बच्चों समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा शिक्षणेतर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel