Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

इस्लामाबाद:भारत में खत्म हुई जो बीमारी पाकिस्तान में बनी महामारी,अब जागी नींद से शरीफ सरकार

Follow

Published on: 29-10-2024

इस्लामाबाद। भारत ने जिस बीमारी पर पहले ही काबू पा लिया है पाकिस्तान अब भी उससे संघर्ष कर रहा है। यह बीमारी है पोलियो। पाकिस्तान में पोलियो के नए मामले सामने आने के बाद शरीफ सरकार ने देशभर में सोमवार को नया टीकाकरण अभियान शुरू किया है ताकि देश के 4.5 करोड़ बच्चों को पोलियो की गिरफ्त में आने से बचाया जा सके। पाकिस्तान में नियमित रूप से टीकाकरण अभियान संचालित किया जाता है लेकिन स्वास्थ्य कर्मियों और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने वाले पुलिस कर्मियों पर आतंकवादी हमले होते रहते हैं। पाकिस्तान उन गिने चुने देशों में शामिल हैं जहां अब तक पोलिया खत्म नहीं हुआ है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सलाहकार आयशा रजा फारूक ने बताया कि पोलियो के मामलों में वृद्धि हो जाने के कारण इस साल तीसरी बार टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है जो रविवार तक जारी रहेगा। उन्होंने एक बयान में कहा कि इस बार हम पोलियो से लडऩे के लिए और जोर-शोर से अभियान चला रहे हैं। फारूक ने बताया कि पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को घर-घर जा कर टीकाकरण किया जाएगा तथा उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए विटामिन ए की खुराक दी जाएगी।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हाल ही में स्वास्थ्य कर्मियों से मुलाकात की थी और उनसे कहा कि वह घर-घर जाकर पोलियो के लिए टीका लगाएं जिससे कोई भी बच्चा वंचित ना रह सके। फारूक ने बताया कि इस साल अब तक पाकिस्तान के 71 जिलों में पोलियो के 41 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से अधिकतर मामले दक्षिण-पश्चिमी बलूचिस्तान और दक्षिणी सिंध प्रांत से सामने आए हैं। इसके बाद खैबर पख्तूनख्वा प्रांत और पूर्वी पंजाब प्रांत से मामले सामने आए हैं।
अब आपको बताते हैं कि, पाकिस्तान में पोलियो के नाम पर क्या-क्या होता है। कुछ महीने पहले खैबर पख्तूनवा के बाजौर जिले में पोलियो की दवा पिलाने गई एक टीम पर फायरिंग की गई थी। इसमें एक अधिकार की मौत हो गई थी। पाकिस्तान में कई ऐसे गुट हैं जो पोलियो अभियान के दुश्मन बने हुए हैं। यही कारण है कि पाकिस्तान में अब तक पोलियो को खत्म नहीं किया जा सका है। पाकिस्तान में कई ऐसे लोग हैं जो पोलियो की दवा को इस्लाम से जोड़कर देखते हैं और बच्चों को पोलियो की दवा पिलाने का विरोध करते हैं।
पाकिस्तान के कट्टरपंथियों का मानना है कि पोलियो की बूंद इंसान को नपुंसक बना देती है। उनका कहना है कि यह मुसलमानों की आबादी कम करने की बड़ी साजिश है। पिछले 12 सालों में पोलियो अभियान में 109 लोगों ने जान गंवाई है। कई लोगों का अपहरण हुआ है। पोलियो अभियान से जुड़े 284 लोगों की पाकिस्तान में हत्या हो चुकी है, इसमें 166 पुलिसकर्मी और 87 हेल्थ वर्कर हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel