Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दक्षिण लेबनान में इजरायल ने फिर से किया भीषण हमला, 10 दमकल कर्मियों की मौत

Follow

Published on: 08-10-2024

बेरूत: लेबनान पर इजरायल की ओर से लगातार भीषण हमले किए जा रहे है। एक बार फिर दक्षिण लेबनान पर इजरायल ने बड़ा हमला किया है, जिसमें 10 दमकल कर्मियों की मौत हो गई है। लेबनान के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय ने हमले के बाद कहा कि मलबे के नीचे और लोग दबे हुए हैं। मंत्रालय ने मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। इसके साथ ही कहा गया है कि दमकलकर्मी बाराचित शहर में एक नगरपालिका भवन में थे। हमला उस वक्‍त हुआ जब दमकल कर्मी एक बचाव अभियान पर निकलने की तैयारी कर रहे थे।

हमास ने दागे रॉकेट

बता दें कि,  इजरायल पर बीते साल सात अक्टूबर को हमास के आतंकियों ने हमला किया था। इस हमले को आज एक साल पूरा हो गया है। इस बीच आज ही के दिन एक बार फिर हमास की ओर से तेल अवीव और गाजा सीमा के पास रॉकेट दागे गए, जिसके कारण मध्य तेल अवीव में सायरन बज उठे। इजरायली सेना ने इस बारे में जानकारी दी है। इस दौरान किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। हमास ने यह भी कहा कि उसने गाजा के विभिन्न हिस्सों में इजरायली सेना पर हमला किया है।

लड़ाई लड़ रहा है हमास

हमास की तरफ से यह रॉकेट ऐसे समय में दागे गए हैं जब इजरायल के इतिहास में हुए सबसे घातक हमले के एक साल पूरे होने पर सोमवार को देशवासियों ने रैलियां निकालीं और शोक समारोह आयोजित किए। हमास ने सोमवार को फिर से रॉकेट दागकर यह दिखाया कि वह अब भी लड़ाई लड़ रहा है। उसने तेल अवीव और गाजा सीमा के पास रॉकेट दागे, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel