Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

इजरायल ने हिज़बुल्लाह पर किया बड़ा हमला, संगठन के भावी प्रमुख की भी मौत की खबर

Follow

Published on: 08-10-2024

इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच लेबनान में भीषण जंग जारी है। हाल ही में इजरायल ने हिजबुल्लाह के प्रमुख नसरल्लाह को मार गिराया था। वहीं, अब संभावना जताई जा रही है कि इजरायल के हालिया हमले में हिजबुल्लाह के सीनियर लीडर हाशेम सफीदीन को भी मार गिराया गया है। अशरक अल-अवसत अखबार ने लेबनानी सूत्रों का का हवाला देते हुए जानकारी दी है कि हाशेम सफीदीन की मौत के संबंध में खबर की पुष्टि की गई है। आपको बता दें कि नसरल्लाह की मौत के बाद हाशेम सफीदीन को ही हिजबुल्लाह का अगला प्रमुख माना जा रहा था।

दक्षिणी तट पर अभियान शुरू करेगा इजरायल

इजरायली सेना ने कहा है कि वह जल्द ही लेबनान के दक्षिणी तट पर अभियान शुरू करेगी। इजरायल ने भूमध्य सागर के 60 किलोमीटर क्षेत्र में निवासियों तथा मछुआरों को समुद्र तट से दूर रहने की चेतावनी भी दी है। लेबनान की अवाली नदी के दक्षिण में रहने वाले लोगों से कहा गया है कि वे अपनी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए समुद्र तटों से दूर रहें। बता दें कि इजरायली सेना हिजबुल्लाह के खिलाफ दक्षिणी लेबनान में हवाई हमले कर रही है और सीमावर्ती क्षेत्रों में जमीनी कार्रवाई भी कर रही है।

कौन था सफीदीन?

बीते शुक्रवार को इजरायल ने बेरूत के दहियाह पड़ोस पर हवाई हमले किए थे। इसके बाद से ही जानकारी सामने आई थी कि हिजबुल्लाह ने अपने वरिष्ठ नेताओं में से एक हाशेम सफीदीन से संपर्क खो दिया है। हाशेम सफीदीन को हसन नसरल्लाह के संभावित उत्तराधिकारी के रूप में देखा जाता था।

हिजबुल्लाह के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमला 

इजरायली सेना ने कहा है कि वायुसेना ने आज दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के 120 से ज्यादा ठिकानों पर हमला किया। वहीं, हिजबुल्लाह ने इजरायली शहर हाइफा पर रॉकेटों की नई बमबारी की। हाल ही में इजरायली सरकार के प्रवक्ता ने कहा था कि हमारे पास हिजबुल्लाह नेता हाशेम सफ़ीद्दीन की हत्या की कोई पुष्टि नहीं है। लेकिन अब माना जा रहा है कि हाशेम की मौत हो गई है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel