Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

इजरायली पीएम नेतन्याहू ने ईरान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा, ‘ईरान ने बड़ी गलती की है’

Follow

Published on: 02-10-2024
 

ईरान ने इजराइल पर हमला किया: इजराइल और ईरान के बीच युद्ध के पूरे आसार हैं. ईरान ने इजराइल पर 200 से ज्यादा मिसाइलें दागी हैं. ईरान की ओर से की गई इस कार्रवाई के बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान ने मिसाइल दागकर बड़ी गलती की है. येरुशलम में सुरक्षा कैबिनेट की बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि ईरान को इसकी कीमत चुकानी होगी. नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल पर हमला ‘विफल’ हो गया है. नेतन्याहू ने यह भी कहा कि इजराइल का मिसाइल एयर डिफेंस सिस्टम दुनिया में सबसे उन्नत है, जिसकी बदौलत ईरानी हमले को नाकाम कर दिया गया है.

ईरान ने क्या कहा?

इजराइल पर हमले के बाद ईरान की ओर से भी प्रतिक्रिया आई है. एक ईरानी अधिकारी ने कहा है कि अगर इजरायल ने कार्रवाई की तो करारा जवाब दिया जाएगा. ईरान ने संयुक्त राष्ट्र में कहा कि अगर इजरायल ने जवाब दिया तो हम विनाशकारी तरीके से जवाब देंगे. वहीं, ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजराइल पर मिसाइलें दागने के बाद जवाबी कार्रवाई की चेतावनी जारी की है.

विनाशकारी तरीके से जवाब देंगे

ईरानी अधिकारी ने कहा कि हमने हमलों से कुछ समय पहले ही राजनयिक माध्यमों से वाशिंगटन को सतर्क कर दिया था। एक ईरानी अधिकारी ने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि हमने पहले ही रूस को इजरायल पर मिसाइल हमले की जानकारी दे दी थी. ईरान ने कहा कि अगर इजरायल ने कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब दिया जाएगा और विध्वंसक तरीके से जवाब दिया जाएगा.

हिजबुल्लाह पर हमले जारी रहेंगे

ईरान के इस हमले को देखते हुए इजराइल ने अपने निवासियों को बंकरों में जाने का आदेश दिया है. इज़राइल ने कहा है कि वह हिजबुल्लाह पर तब तक हमला करता रहेगा जब तक लेबनान सीमा के पास घरों से विस्थापित नागरिकों की वापसी सुरक्षित नहीं हो जाती

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel